‘पंजाब में एनडीए की सरकार बनेगी’, अकाली दल के साथ गठबंधन पर भाजपा नेताओं का दावा

New Delhi, 24 नवंबर . पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिअद के बीच हुए गठबंधन के बाद भाजपा नेताओं का दावा है कि पंजाब में अगली Government एनडीए की बनेगी और नशे का खात्मा हो जाएगा.

पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर BJP MP नरेश बंसल ने कहा कि यह अच्छी खबर है कि एनडीए का सबसे पुराना और भरोसेमंद सहयोगी, अकाली दल, एक बार फिर एनडीए में लौट आया है. इससे पूरे देश में एनडीए मजबूत होगा और पंजाब में भी अकाली दल और भाजपा की Government बनेगी.

Himachal Pradesh में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की घोषणा की गई है. इस घोषणा के समय हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद थे. जब इन तीनों ने सभा को संबोधित किया, तो उन्होंने उस पुराने रिश्ते को याद किया. यह सिर्फ एक Political गठबंधन नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है. 1996 से हमारा यह गठबंधन लगातार कायम रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने इस गठबंधन की भावना को और भी मजबूत किया था. कुछ कारणों से बीच में यह गठबंधन टूट गया था. अब फिर से एक साथ आने पर हमें बहुत खुशी हो रही है.

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि मुझे लगता है कि जैसे एक गहरा और अटूट रिश्ता होता है और जब दो भाई फिर से एक साथ आते हैं, ठीक उसी खुशी के साथ आज ये दोनों भाई फिर से एक हो रहे हैं. पूरे देश में इस बात का जश्न मनाया जा रहा है कि आज का दिन बहुत शुभ है. पंजाब से आम आदमी पार्टी की विदाई तय है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह सचमुच एक ऐतिहासिक गठबंधन है और पंजाब की जनता भी इसका इंतजार कर रही थी. पंजाब में एनडीए की Government बनेगी और यह पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के हमारे वादे को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है. हम सभी चाहते हैं कि पंजाब तरक्की करे और आगे बढ़े. जो लोग सिर्फ अपनी जेबें भरने के लिए पंजाब के Chief Minister बने, उन्होंने राज्य को नशे की लत की ओर धकेल दिया और इसके अलावा कुछ नहीं किया. पंजाब की जनता ऐसे अयोग्य और बेकार नेताओं को सत्ता से बाहर कर देगी.

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश पर्व है और इस शुभ अवसर पर पंजाब और वहां के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. पंजाब के साझा विकास और राज्य में आपसी भाईचारे को ध्यान में रखते हुए, आज एक बहुत महत्वपूर्ण घोषणा की गई है, पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव, भाजपा और अकाली दल मिलकर लड़ेंगे. यह पंजाब के हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतिनिधित्व करने वाला गठबंधन है. अगर आप इसे सिर्फ Political या सीटों के बंटवारे के नजरिए से देखते हैं, तो आप इसे गलत समझ रहे हैं. यह एक बहुत ही स्वाभाविक गठबंधन है, जिसमें आज पंजाब के लोग एक साथ आ रहे हैं. मुझे विश्वास है कि पंजाब की जनता जरूर इस गठबंधन को सेवा करने का मौका देगी.

उन्होंने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि जहां तक सीटों के बंटवारे की बात है तो गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच केमिस्ट्री बन गई है. आपको कुछ ही दिनों में सीट बंटवारे का समझौता पता चल जाएगा. कई पार्टियों ने समय-समय पर पंजाब से नशे को खत्म करने का वादा किया है. आम आदमी पार्टी ने Government बनने के तीन महीने के भीतर पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन करीब पांच साल बीत चुके हैं और नशे की समस्या बनी हुई है. कांग्रेस ने भी Government बनने के कुछ हफ्तों के भीतर नशीली दवाओं को खत्म करने का वादा किया था. उनकी Government आई और चली गई, लेकिन नशीली दवाओं का खतरा खत्म नहीं हुआ. एक प्लान के साथ अमित शाह ने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक नशा खत्म हो जाएगा. इस देश में नक्सवाल को खत्म किया. देश के कई राज्यों में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया. पंजाब से नशे और गैंगस्टर का सफाया सिर्फ शिअद और भाजपा का गठबंधन ही कर सकता है.

भाजपा नेता अनिल सरीन ने कहा कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच का गठबंधन एक पुराना और समय की कसौटी पर खरा उतरा हुआ गठबंधन है. हमारे गठबंधन में कभी भी सीनियर या जूनियर पार्टनर जैसी कोई बात नहीं रही है. हमने हमेशा पंजाब की भलाई के लिए मिलकर काम किया है और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे. हमारा रिश्ता एक परिवार की तरह है.

–

डीकेएम/एबीएमे