पंजाब में एजीटीएफ की कार्रवाई, लुधियाना में फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 27 नवंबर . पंजाब Police की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एजीटीएफ पंजाब ने लुधियाना कमिश्नरेट Police के साथ संयुक्त अभियान में फिरौती से जुड़ी फायरिंग की घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

दोनों के पास से एक .30 बोर पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए गए हैं. डीजीपी पंजाब Police ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के सीधे संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर काम करते हुए उन्होंने 15 नवंबर को लुधियाना में एक रिसॉर्ट मालिक के आवास पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय Police स्टेशन, लुधियाना में First Information Report दर्ज की गई है. आगे की जांच जारी है, ताकि पीछे और आगे के लिंक स्थापित किए जा सकें और अन्य साथियों की पहचान की जा सके. पंजाब Police ने कहा है कि वह संगठित आपराधिक नेटवर्कों को खत्म करने, फिरौती से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इससे पहले 25 नवंबर को अमृतसर Police ने हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार नेटवर्कों का भंडाफोड़ किया था. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने social media पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी.

पंजाब डीजीपी की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया था, “अमृतसर कमिश्नरेट Police ने हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार अवैध नेटवर्कों का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है. Police ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 9 अवैध पिस्तौल, 1.313 किलोग्राम हेरोइन, नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 60,000 रुपए और 13 कारतूस बरामद किए हैं.”

डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, “शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे, जो आपराधिक तत्वों के बीच बांटने के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई करवाते थे. अमृतसर के छेहरटा और रंजीत एवेन्यू Police स्टेशनों में अलग-अलग First Information Report दर्ज की गई हैं. इस मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके, अन्य साथियों की पहचान की जा सके और इस अवैध नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म किया जा सके.”

डीजीपी ने लिखा था, “पंजाब Police संगठित आपराधिक नेटवर्कों को तोड़ने, अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने और एक सुरक्षित तथा नशा-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”

–

पीएम