
चंडीगढ़, 13 नवंबर . पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से Thursday को जारी की गई दूसरी लिस्ट पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी जमीन खिसक चुकी है.
आम आदमी पार्टी ने दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इसमें कुछ वर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए हैं. इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वे दूसरे दलों का दामन थाम सकते हैं. यह भी दावा किया जा रहा है कि पार्टी विधायकों की नाराजगी को देखते हुए लिस्ट में फेरबदल कर सकती है.
चंडीगढ़ में से बातचीत में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि आखिरकार वो भागने से डर रहे थे, इसलिए उन्होंने यह किया है और वैसे भी वह इसमें भी दोबारा बदलाव करेंगे, क्योंकि उनका नजरिया अलग होता है. मेरा ख्याल है कि वे जानते हैं कि उनके पास Political आधार अभी ज्यादा बचा नहीं है. वह ऐसी सारी चीजें करते हैं. यही उनकी पार्टी है.
भाजपा नेता सुनील जाखड़ के पंजाब कांग्रेस में आपसी गुटबाजी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस पंजाब प्रमुख ने कहा कि उनका नजरिया हो सकता है, लेकिन हमने 4 तारीख को जो ‘इंसाफ रैली’ रखी, उसके तहत ही हमने एक थीम ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ डिजाइन की थी कि पिछले करीब 13 साल से केंद्र Government ने और पिछले 5 साल से आम आदमी पार्टी की Government ने, जो उनकी ‘बी-टीम’ है, पंजाब के साथ जो ज्यादतियां की हैं, उन्हें उजागर करना था. उनका नजरिया हो सकता है, वह ऐसे सोच सकते हैं, लेकिन मेरा नजरिया ऐसा नहीं है.
सुखबीर सिंह बादल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संभावित मुलाकात और शिअद-भाजपा गठबंधन की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल की अपनी पार्टी है, वह क्या करेंगे, वह जानते होंगे, मेरी ओर से शुभकामनाएं. लेकिन, मैं उन्हें सलाह दूंगा कि जिस मुद्दे की वजह से शिअद और भाजपा का गठबंधन टूटा था, उसे याद रखें, क्या वह मामला सुलझा लिया गया है? उन्हें 700 से अधिक किसानों की शहादत याद तो होगी?
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content