पंजाब में इस बार परिवर्तन तय है, ‘आप’ से जनता दुखी: रोहन गुप्ता

Ahmedabad, 1 सितंबर . भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने दावा किया है कि इस बार पंजाब में परिवर्तन तय है. यहां की जनता आम आदमी पार्टी की Government से तंग आ चुकी है. जनता ऐसी Government चाहती है, जहां सुरक्षा की गारंटी तय हो.

Ahmedabad में से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मॉडल बेनकाब हो चुका है. पंजाब में जब उनके ही नेता की हत्या हो जाती है, तो कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए जवाबदेही उनकी Government की बनती है. पंजाब की जनता जानती है कि उन्होंने राज्य को कितने साल पीछे धकेल दिया है. पंजाब में उन्होंने जिस तरह की खतरनाक राजनीति की है, वह देश के लिए अच्छी नहीं है. इसी वजह से पंजाब की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और एबीवीपी की बड़ी जीत के साथ उस रुझान की एक झलक भी देखने को मिली. पंजाब परिवर्तन चाहता है और इस बार परिवर्तन तय है.

जीडीपी के आंकड़ों पर कांग्रेस के सवाल पर रोहन गुप्ता ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने इसे ‘डेड इकॉनमी’ (ठप पड़ी अर्थव्यवस्था) कहा और जिसके नेता ने कहा कि ‘सुनामी आने वाली है’, मुझे लगता है कि 140 करोड़ भारतीयों ने उन्हें करारा जवाब दिया है. यह India है. यह India के 140 करोड़ लोगों की मेहनत है. आप चाहें भी तो इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते. आप लोगों को कितना भी डराने की कोशिश करें, चाहे कितना भी दावा करें कि ‘ऐसा होगा’ या ‘सुनामी आएगी’, India के लोग हर सुनामी का सामना करने में सक्षम हैं. कांग्रेस को सत्य स्वीकार कर लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार. राज्य बदल सकता है, लेकिन कांग्रेस की नीति नहीं बदल सकती. आए दिन खबरें आती रहती हैं कि कभी कर्नाटक की बात होती है, कभी तेलंगाना की, केरल में भी यह शुरू हो गया है और हिमाचल में तो देखा ही है कि उन्होंने राज्य का क्या हाल कर दिया है. कांग्रेस पार्टी के नेता जनता के सामने बड़े-बड़े दावे करते हैं कि ‘हम यह करेंगे, हम वह करेंगे लेकिन जहां भी उन्हें मौका मिला, जनता के लिए कुछ नहीं किया.

Rajasthan निकाय चुनाव को लेकर रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी नहीं बदलेगी और कल Rajasthan में सभी ने इसकी एक झलक देखी. जिस तरह उनके ही कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर आरोप लगाए, टिकट नहीं दिए गए और बड़े नेताओं के खिलाफ हर जगह विरोध-प्रदर्शन हुए, उससे पता चलता है कि हालात नहीं बदल सकते. जब तक कांग्रेस पार्टी रहेगी, तब तक ये अंदरूनी झगड़े और समस्याएं बनी रहेंगी. अगर आप एक Political पार्टी हैं तो बुनियादी अनुशासन होना चाहिए. छोटी-मोटी नाराजगी हो सकती है, लेकिन इस स्तर की आपसी लड़ाई का मतलब है कि टिकट बंटवारे के दौरान कुछ गड़बड़ हुई है. मुझे विश्वास है कि भाजपा की बंपर जीत होने वाली है.

डीकेएम/