पंजाब: भगवंत मान के काफिले का सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू, पुलिस ने हिरासत में लिया

लुधियाना, 19 सितंबर . पूर्व Union Minister और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू अपने काफिले पर हुए हमले के एक दिन बाद Saturday को लुधियाना में Chief Minister भगवंत मान का विरोध करने के लिए पहुंचे. काफी देर हंगामे के बाद Police ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने समर्थकों के साथ लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया. इसी दौरान, वहां से Chief Minister भगवंत मान का काफिला गुजर रहा था. बिट्टू अपने हाथों में टमाटर, अंडे और एक छोटी बोतल में शराब लेकर प्रदर्शन करते नजर आए.

Chief Minister भगवंत मान को लुधियाना में एक कार्यक्रम में शामिल होना था.मौके पर मौजूद Policeकर्मियों ने रवनीत बिट्टू और उनके समर्थकों को भगवंत मान के काफिले की ओर बढ़ने से रोका. इसी बीच बिट्टू ने उनके काफिले के दौरान उन्हें टमाटर और शराब की बोतलें दिखाईं. काफी देर हंगामा होता रहा और सीएम मान का काफिला गुजर जाने के बाद बिट्टू को Police ने हिरासत में ले लिया.

भाजपा नेता बिट्टू ने कहा कि उन्होंने यह सब (अंडे-टमाटर) उन तक पहुंचाने की कोशिश की है. बिट्टू ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं का विरोध करेंगे.

अपने खिलाफ दर्ज केस को लेकर उन्होंने कहा कि बेशक यह केस उनके खिलाफ दर्ज है, वह डरने वाले नहीं हैं. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि बेशक Friday को एक धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में उन पर हमला करने की कोशिश की गई थी. लेकिन अगर उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है, तो हमारे खिलाफ क्यों दर्ज होगा.

इससे पहले, Friday को बटाला में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ. कुछ लोगों ने उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके. इस हमले के बाद बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए और तीन हमलावरों को पकड़ने का दावा किया.

बिट्टू Friday को ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी बीच बटाला के घासीतपुर गांव के पास उनके काफिले पर हमला हुआ. कई लोगों ने अंडे और टमाटर फेंके. बिट्टू ने दावा किया कि इस हमले में उनकी गाड़ी के शीशे भी टूटे. उनमें से कुछ के पास हथियार भी थे.

डीसीएच/