पंजाब चुनाव 2027 : होशियारपुर जिले की 7 में से 5 सीटों पर 2022 में चला था ‘आप’ का जादू

New Delhi, 18 नवंबर . पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Political दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस समेत अन्य Political दलों ने संपर्क अभियानों के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी तेज कर दी हैं.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में होशियारपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) की लहर थी. जिले की 7 में से 5 सीटों पर ‘आप’ ने जीत दर्ज की, जबकि 1 सीट पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली. शिरोमणि अकाली दल का जिले में खाता भी नहीं खुला था. दसूहा, उड़मुड़, शाम चौरासी, होशियारपुर और गढ़शंकर में ‘आप’ ने जीत दर्ज की थी. वहीं, मुकेरियां से भाजपा और चब्बेवाल (सुरक्षित) से कांग्रेस की जीत हुई थी.

होशियारपुर विधानसभा सीट से 2022 में आप उम्मीदवार ब्रह्म शंकर (जिम्पा) ने कांग्रेस उम्मीदवार सुंदर शाम अरोड़ा को हराया था. ब्रह्म शंकर को 51,112, सुंदर शाम अरोड़ा को 37,253, भाजपा उम्मीदवार तीक्ष्ण सूद को 23,973 और बसपा उम्मीदवार वरिंदर सिंह परहार को 12,087 वोट मिले थे. इस विधानसभा क्षेत्र में 66.19 फीसदी मतदान हुआ था.

मुकेरियां विधानसभा सीट पर 2022 में ‘कमल’ खिला था. भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन 41,044 वोट पाकर विधायक बने थे. ‘आप’ उम्मीदवार प्रो. गुरध्यान सिंह मुल्तानी को 38,353, कांग्रेस उम्मीदवार इंदु बाला को 28,989 और शिरोमणि अकाली दल (बादल) उम्मीदवार सरबजोत सिंह को 28,984 वोट मिले थे. इस विधानसभा क्षेत्र में 68.87 प्रतिशत मतदान हुआ था.

दसूहा विधानसभा सीट पर 2022 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करमबीर सिंह ने जीत हासिल की थी. करमबीर सिंह को 43,272, कांग्रेस उम्मीदवार अरुण डोंगरा को 34,685, भाजपा उम्मीदवार रघुनाथ सिंह राणा को 25,632 और बसपा उम्मीदवार सुशील कुमार शर्मा को 22,883 वोट मिले थे. इस सीट पर कुल 66.27 प्रतिशत मतदान हुआ था.

उड़मुड़ विधानसभा सीट पर भी 2022 में ‘आप’ ने कब्जा जमाया था. ‘आप’ उम्मीदवार जसवीर सिंह राजा गिल को 42,576, कांग्रेस उम्मीदवार संगत सिंह गिलजियां को 38,386 और बसपा उम्मीदवार लखविंदर सिंह को 23,191 वोट मिले थे. इस विधानसभा क्षेत्र में 1,25.205 मतदाताओं (68.39 फीसदी) ने मतदान किया था.

शाम चौरासी विधानसभा सीट पर भी 2022 में ‘आप’ का जादू चला था. 60,730 वोट पाकर डॉ. रवजोत सिंह विधायक बने थे. कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार को 39,374, बसपा उम्मीदवार मोहिंदर सिंह को 13,512 और निर्दलीय उम्मीदवार करमजीत सिंह को 3,459 वोट मिले थे. इस विधानसभा में कुल 69.32 फीसदी मतदान हुआ था.

चब्बेवाल विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव में जनता ने ‘हाथ’ का साथ दिया था. कांग्रेस उम्मीदवार 47,375 वोट पाकर विधायक बने थे, जबकि आप उम्मीदवार हरमिंदर सिंह 39,729 वोट पाकर दूसरे स्थान पर थे. शिरोमणि अकाली दल (बादल) उम्मीदवार संतोष सिंह ठंडल को 19,329 और भाजपा उम्मीदवार डॉ. दिलबाग राय को 4,073 वोट मिले थे. इस सीट पर 71.22 फीसदी मतदान हुआ था.

2022 के विधानसभा चुनाव में गढ़शंकर विधानसभा सीट पर ‘आप’ की जीत हुई थी. आप उम्मीदवार जय कृष्ण ने 32,341 वोट पाकर विधानसभा पहुंचे थे. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अमरप्रीत सिंह लाली को 28,162, शिरोमणि अकाली दल (बादल) उम्मीदवार सुरिंदर सिंह हीर को 25,430 और भाजपा उम्मीदवार निमिषा मेहता को 24,735 वोट मिले थे. इस विधानसभा सीट से कुल 12 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था और 69.47 प्रतिशत मतदान हुआ था.

–

ओपी/एबीएम