
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर . पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन Tuesday को स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पत्रकारों से आम आदमी पार्टी की Government के काम के बारे में बातचीत की.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “पंजाब Government ने स्पेशल सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) का गठन कर दिया. इससे हर महीने हम लोग हजारों जानें बचा रहे हैं. हम लोगों की ओर से बहुत से रिमार्केबल काम किए हैं.”
उन्होंने कहा, “शहरों में बसने वाले गरीब लोगों को कोई सहूलियत नहीं थी. पहली बार शहरों में बसे लोग, चाहे किसी भी जाति के हों, उन्हें ये समझ आ रहा है कि किसी ने तो हमारा हाथ पकड़ा. भगवंत मान ने बिजली का बिल माफ कर दिया, यह बड़ी बात है.”
गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं पर कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “जिनका नुकसान हुआ है उन परिवारों के साथ मेरी हमदर्दी है. घटना करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पहले की Government में घटनाएं होती थी तो आरोपी पकड़े नहीं जाते थे लेकिन अब कोई अपराध करके भाग नहीं सकता.”
वहीं, विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को रोके जाने के पर हंगामा हो गया. पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पत्रकारों से कहा, “आपत्ति सुखपाल खैरा के खिलाफ है लेकिन यह देखिए, इस पर साइन नहीं है. क्या किसी को सदन के बाहर रोका जा सकता है? क्या सुखपाल सिंह खैरा को विधानसभा के अंदर रोका जा सकता है? आप उन्हें गेट पर कैसे रोक सकते हैं.”
आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है और स्पीकर उन्हें बुला रहे हैं. ऐसा कोई मुद्दा नहीं है. किसी ने किसी को नहीं रोका और वे बस बातें बना रहे हैं; वे झूठ बोल रहे हैं. वे हर चीज के बारे में झूठ बोलते हैं. वे बस अपनी फोटो खिंचवाने के लिए किसी बहाने से बाहर आते हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content