पंजाब: गैर-हाजिर रहने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, सरकार ने मंगाई सूची

चंडीगढ़, 27 अगस्त . पंजाब Government ने ड्यूटी से अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है.

आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब Government के कार्मिक विभाग की ओर से 27 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Government ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने विभागों में ड्यूटी से गैर-हाजिर कर्मचारियों की सूची तैयार कर आज कार्यदिवस समाप्त होने तक सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाए.

वहीं, पत्र में स्पष्ट किया गया है कि गैर-हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ लागू सर्विस रूल्स के तहत आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पंजाब Government के तमाम सरकारी कार्यालय में सभी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के सामूहिक अवकास पर रहे, जिससे Government का पूरा कामकाज ठप हो गया. इसका असर शीर्ष पर भी पड़ा है. इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए ही राज्य Government की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के अवकाश पर रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है, ताकि कामकाज किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं हो.

अधिकारी पंजाब Government के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि Government को हर सूरत में हमारी मांगों पर विचार करना होगा. जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा, तब तक इस विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा.

वहीं, पंजाब Government ने अवकाश पर रहने वाले सभी अधिकारियों की सूची संबंधित विभागों से मांगी है. इन सभी अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा.

एसएचके/डीएससी