‘पंजाब को नशे से मुक्त कर सकती है भाजपा’, पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बोले केवल सिंह ढिल्लों

मोहाली, पंजाब, 30 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि Prime Minister ने पंजाब में नशे की समस्या, महिलाओं, किसानों और गरीबों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है.

मोहाली में मीडिया से बातचीत के दौरान ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है और इससे राज्य का सामाजिक ढांचा प्रभावित हो रहा है. उन्होंने दावा किया कि एक महिला ने अपने पांच बच्चों के नशे की गिरफ्त में आने का दर्द साझा किया था. ढिल्लों ने कहा कि पंजाब Government नशे की समस्या खत्म करने में विफल रही है. पंजाब में नशे का दरिया बह रहा है. Prime Minister मोदी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी. इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं.

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि Government अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि राज्य पर कर्ज बढ़ा है और नशे की समस्या भी कम नहीं हुई है. ढिल्लों ने अवैध खनन के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि Government ने खनन से 20,000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करने का दावा किया था, लेकिन सिर्फ 600 करोड़ रुपएमिले, तो बाकी का पैसा कहां गया? क्या इसे अरविंद केजरीवाल दिल्ली लेकर गए?

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए ढिल्लों ने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार की गठबंधन वार्ता नहीं चल रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

ढिल्लों ने दावा किया कि पार्टी ने चुनावी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जनता बदलाव के मूड में है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मजबूत प्रदर्शन करेगी.

एएमटी/डीकेपी