
चंडीगढ़, 4 सितंबर . शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में एक युवक के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर Chief Minister भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है.
हरसिमरत कौर बादल ने Friday को एक और पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “पंजाब में आखिर हो क्या रहा है? सीधे-सादे पंजाबी गांववालों के साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है?” उन्होंने कहा कि यह वही लड़का है, जिसने Thursday को ही भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की नाकामी के खिलाफ खुलकर विरोध किया था.
हरसिमरत कौर बादल ने आरोप लगाया, “आप जानते हैं उन्होंने उसे कैसे चुप कराने की कोशिश की? उसे करंट लगाकर, उसे बुरी तरह पीटकर, उसकी पगड़ी उतारकर और उसकी दाढ़ी के साथ बदसलूकी करके.” उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के आदेश पर उनके सिख भाई की गरिमा पर हमला किया गया. यह अक्षम्य है.
उन्होंने कहा कि अकाली दल इस लड़के और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और उसके ठीक होने के लिए हरसंभव मदद करेगा. हम इस मामले को कोर्ट में भी ले जाएंगे. उन्होंने कहा, “हम पंजाब हैं और हम इस तरह की तानाशाही को स्वीकार नहीं करेंगे.”
दरअसल, Thursday को हरसिमरत कौर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के एक गांव में जब सीएम भगवंत मान एक सभा में बोल रहे थे, तभी छत के ऊपर एक पंजाबी युवक उनका विरोध करने लगा. इसके बाद Policeवाले जल्दी से छत पर जाकर उसे हिरासत में ले लेते हैं.
हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाबियों की आवाज इस तरह दबाई जा रही है. उन्होंने कहा था कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे 4 साल की पूर्ण सत्ता ने इस कॉमेडियन को पूरी तरह से भ्रष्ट कर दिया है और उसे तानाशाह में बदल दिया है.
उन्होंने कहा था, “आज आम आदमी पार्टी के राज में कोई भी पंजाबी जो अपनी आवाज उठाता है या जवाबदेही मांगता है, उसे दबा दिया जाता है. पंजाब सब कुछ ध्यान से देख रहा है और पंजाब इन सभी अन्यायों का बदला लेगा.”
हरसिमरत कौर बादल ने बताया था कि यह घटना सुनाम के शेरो गांव की है. वहां Chief Minister की एक फर्जी पीआर ‘मिलनी’ चल रही थी, तभी एक युवक ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर विरोध किया. इसके कुछ मिनटों के भीतर ही Police ने उसे हिरासत में ले लिया और बेरहमी से पीटा.
–
पीएम
Skip to content