पंजाब के लिए भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में घोषित की 16 सदस्यीय चुनाव समिति

चंडीगढ़, 23 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Monday को आगामी 2027 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 16 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की है. पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इसका एलान किया है.

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भाजपा की पंजाब राज्य चुनाव समिति की घोषणा. मेरे सभी साथियों को हार्दिक बधाई. मुझे पूरा विश्वास है कि आप पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए, पार्टी को पंजाब के हर घर तक पहुंचाएंगे.”

इस समिति में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राज्य महासचिव (संगठन) मंथरी श्रीनिवासलु, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व Union Minister विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रीनीत कौर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राज्य सचिव मनजीत सिंह मन्ना, पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ‘बब्बू’, विधायक मुकेरियां जंगीलाल महाजन का नाम शामिल है.

विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया, पंजाब के सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा, राज्य सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर का नाम शामिल है.

पंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. Sunday को पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपना ‘विजन डॉक्यूमेंट’ (दृष्टिकोण दस्तावेज) तैयार करने के उद्देश्य से एक व्यापक ‘जन सुझाव अभियान’ शुरू करने की घोषणा की थी. राज्य पार्टी प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब भाजपा मामलों के प्रभारी सतीश पूनिया, घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और समिति के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में तीन फोन नंबर और एक क्यूआर कोड जारी करके इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की थी.

मीडिया से बात करते हुए ढिल्लों ने कहा था कि राज्य में नशीले पदार्थों के संकट, गैंगस्टरों के आतंक, भ्रष्टाचार और कर्ज की समस्या का एकमात्र समाधान भाजपा की ‘डबल-इंजन’ Government है. उन्होंने कहा था कि जब केंद्र और राज्य Governmentें एक ही विजन के साथ काम करती हैं, तो राज्य की विकास दर तेजी से आगे बढ़ती है. उन्होंने बताया था कि इसी विजन के तहत भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर और अपनी वेबसाइट के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया है, ताकि पंजाब का हर नागरिक सीधे पार्टी से जुड़ सके और अपने सुझाव व विचार साझा कर सके.

–

एसडी/पीएम