
जालंधर, 10 सितंबर . पंजाब Government के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत का Thursday को निधन हो गया है. उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया.
पंजाब Government के मंत्री और चुन्नीलाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत ने दुख व्यक्त करते हुए social media पर लिखा, “बहुत दुखद खबर, मेरे पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत अब हमारे बीच नहीं रहे हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं. उनका जाना हमारे लिए एक ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नहीं हो सकती. उनका अंतिम संस्कार 10 सितंबर को शाम 5:00 बजे है.”
पंजाब के पूर्व उपChief Minister सुखबीर सिंह बादल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पंजाब के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत के निधन से गहरा दुख हुआ है. पंजाब के लिए उनकी लंबी जनसेवा और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके बेटे मोहिंदर भगत और शोक-संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को अनंत शांति प्रदान करें.”
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आम आदमी पार्टी के साथी एवं पंजाब Government के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता चुन्नी लाल भगत के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मोहिंदर भगत सहित पूरे परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”
कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, “पंजाब की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन की दुखद खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है. उन्होंने अपने जीवनकाल में पंजाब के लोगों की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पंजाब की राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति है. दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
–
एसडी/पीएम
Skip to content