पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा का हमला, आरपी सिंह बोले-70 फीसदी स्कूलों में शिक्षकों की कमी

New Delhi, 12 सितंबर . पंजाब में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. एआईसीसी के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के एक बयान पर Saturday को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी Government पर तीखा हमला बोला. आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि Chief Minister भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में भी स्कूलों की हालत बदतर है और राज्य की पूरी शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है.

एआईसीसी के पंजाब के इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी सचिन पायलट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से अपील की है कि पंजाब के स्कूलों पर भी बराबर नजर रखी जाए. इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “सचिन पायलट आम आदमी पार्टी पर कुछ रहम दिखा रहे हैं. Chief Minister भगवंत मान के अपने जिले संगरूर में स्कूलों की हालत खराब है.

उन्होंने कहा कि वहां के स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं. 55 हजार शिक्षक हैं, और 18 हजार शिक्षक अब तक भर्ती नहीं हुए. 70 फीसदी स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं. स्कूली व्यवस्था चरमरा गई है.

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार की बात को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि दुनिया India के चुनावी व्यवस्था की ताकत को मानती है. इतने बड़े स्तर पर चुनाव करवाना, वोटर बनने से लेकर गिनती तक, पूरी प्रक्रिया का पारदर्शी होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है.”

उत्तराखंड के पूर्व Chief Minister हरीश रावत के करीबी के घर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि 32 लाख कैश और सोना उनके निजी सहायक के घर से मिला है. उनकी सैलरी इतनी ज्यादा नहीं है कि उन्हें इतना सोना और इतनी संपत्ति हासिल हो जाए. इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि ये संपत्ति किसके नाम पर ली गई है.

आंध्र प्रदेश के पूर्व Chief Minister और वाईएसआरसीपी चीफ वाईएस जगन मोहन रेड्डी को लेकर आरपी सिंह ने कहा, “चंद्रबाबू नायडू कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रहे हैं. जगन मोहन रेड्डी को इस पर रोना नहीं चाहिए. कार्रवाई कानून के हिसाब से होनी चाहिए और अगर किसी को लगता है कि यह कानून के हिसाब से नहीं हो रहा है, तो आप कोर्ट जा सकते हैं.” दरअसल 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली Government ने पूर्व वाईएसआरसीपी Government के दौरान हुई अनियमितताओं की जांच तेज की है.