‘पंजाब की जनता को घोषणाएं नहीं, परिणाम चाहिए’, भगवंत मान सरकार पर अमित शाह ने उठाए सवाल

New Delhi, 16 अक्टूबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है. उन्होंने पंजाब की भगवंत मान Government पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि पंजाब की जनता को प्रचार नहीं, बल्कि जवाब चाहिए और घोषणाओं की जगह परिणाम चाहिए.

गृह मंत्री अमित शाह ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है. भगवंत मान Government के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?”

शाह ने दिरबा में एक पिता के दबाव में जहर खाने और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हुई हत्या की घटनाओं का जिक्र किया. साथ ही, उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय भी इन दोनों घटनाओं पर पंजाब Government से जवाब मांगेगा.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दिरबा में एक पिता का दबाव में जहर खा लेना और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परविंदर के पिता ने आम आदमी पार्टी Government और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.”

अमित शाह ने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, संगठित अपराध का खतरा बढ़ रहा है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भगवंत मान जी, पंजाब की जनता को प्रचार नहीं, बल्कि जवाब और घोषणाएं नहीं, बल्कि परिणाम चाहिए. नशे के नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार और अपराधियों को मिलने वाले किसी भी Political संरक्षण की निष्पक्ष जांच चाहिए.”

इसी बीच, अमित शाह ने पंजाब में भाजपा की Government बनने पर नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा, “पंजाब में हमारी Government बनने पर हम नशामुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित पंजाब बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे. हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – नशे के कारोबार पर प्रहार, युवाओं के भविष्य की रक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और कानून का ऐसा राज, जिसमें कोई भी नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर न हो.”

वहीं, पंजाब भाजपा के नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाया. उन्होंने Chief Minister भगवंत मान की देर से हुई मीटिंग पर भी सवाल उठाया.

तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी से कहा, “पंजाब में गैंगस्टर जेलों को अपना दफ्तर बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं. राज्य दिनों दिन कानून व्यवस्था की समस्या में फंसता जा रहा है. यहां हालात ऐसे हैं कि लगातार शहरों के प्रमुख लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और गोलियां मारी जा रही हैं. लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी मांगी जा रही है. पंजाब में गुंडा टैक्स इकट्ठा हो रहा है. यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister और राज्य के मंत्रियों ने अपने घरों पर कलेक्शन सेंटर और टॉर्चर सेंटर खोले हैं. जो कलेक्शन देगा तो ठीक, अन्यथा उसे टॉर्चर किया जा रहा है और टेंडरों पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं. तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब आज हाशिए पर पहुंच चुका है.

–

डीसीएस/