
New Delhi, 21 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव भाटिया ने Monday को पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है और सीएम भगवंत मान अगर पंजाबियों को इंसाफ नहीं दिला सकते हैं तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए.
New Delhi में प्रेस वार्ता के दौरान भाटिया ने पंजाब की भगवंत मान Government पर ड्रग्स को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब की धरती से ‘नशा-मुक्त पंजाब यात्रा’ का शुभारंभ किया है. यह यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. भाजपा ने 18 सितंबर से इस अभियान की शुरुआत की है और यात्रा के तहत करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की जानी है. यह यात्रा सुनिश्चित करेगी कि पंजाब की धरती से ‘सूर्य अस्त, भगवंत चिट्टा मस्त’ को उखाड़कर फेंका जाए.
संगरूर में जग्गा सिंह द्वारा नशीले पदार्थों के मुद्दे को उठाए जाने का जिक्र करते हुए भाटिया ने आरोप लगाया कि शिकायत पर नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय जग्गा सिंह को कथित तौर पर धमकाया और प्रताड़ित किया गया. जग्गा सिंह की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में नशे के कथित कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
उन्होंने पंजाब में नशे के मुद्दे को उठाने वाले गुलजार सिंह का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि गुलजार सिंह ने भी नशे की समस्या को लेकर आवाज उठाई थी और बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली. भाटिया ने कहा कि जग्गा सिंह ने भी कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
भाटिया ने कहा कि पंजाब के युवा नशा नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर चाहते हैं और उनकी पार्टी पंजाब के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए काम करेगी.
भाटिया ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से किए गए नशामुक्त पंजाब के वादे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आप ने Government बनने के एक महीने के भीतर पंजाब को नशामुक्त करने और छह महीने के भीतर नशे से प्रभावित लोगों के पुनर्वास एवं नशा मुक्ति की व्यवस्था करने का वादा किया था.
भाजपा नेता ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर Government पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकती और लोगों को न्याय नहीं दिला सकती, तो Chief Minister को पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने जग्गा सिंह और गुलजार सिंह के मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की भी मांग की. भाटिया ने कहा कि चाहे गुलजार सिंह का परिवार हो या जग्गा सिंह का, उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी Government की है. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए.
भाटिया ने दिल्ली में सत्ता में रह चुकी और पंजाब में मौजूदा आम आदमी पार्टी की Government की नीतियों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण पंजाब में नशे की समस्या गंभीर हुई है. पंजाब के युवा अपने भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना चाहते हैं और रोजगार के अवसर चाहते हैं. भाजपा पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और राज्य को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content