
सीहोर, 24 नवंबर . वेब सीरीज ‘पंचायत’ सीजन-5 ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. सीरीज में ‘प्रह्लाद पांडे’ का किरदार निभाने वाले Actor फैसल मलिक का कहना है कि पंचायत पहला ऐसा शो है, जिसके हर किरदार को लोगों ने प्यार दिया है और उससे जुड़ाव महसूस किया है.
Actor ने के साथ बातचीत में सीरीज को मिल रहे प्यार को लेकर कहा, “इस शो की लेखनी ने हमें बनाया है. मैंने पहला ऐसा शो देखा है, जिसके छोटे से लेकर बड़े तक, हर तरह के कलाकार मशहूर हुए हैं और लोग इसे अच्छे से जानते हैं. हमारे शो में Actor अमित कुमार मौर्या ने बम बहादुर का किरदार निभाया था, जिन्होंने ऐसे ही छोटा-सा अभिनय किया था. उनके किरदार को जिस तरह से याद किया जाता है, वही बड़ी चीज बन जाती है. हम लोग तो बस पंचायत सीरीज के किरदार हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “देखिए, अच्छी तरह से लिखी गई कहानियां अच्छे से चलीं और आगे भी चलेंगी और उन्हें लोग जरूर पसंद करेंगे और उनके बारे में बात करेंगे.”
वहीं, वेब सीरीज ‘पंचायत’ में Actor जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी, जिन्हें गांव में सभी प्यार से ‘सचिव जी’ कहते हैं, का किरदार निभाया है.
उन्होंने के साथ बातचीत में कहा, “जिस तरह से इस सीरीज को पेश किया गया है, इसके सभी किरदारों और उनकी अलग-अलग शख्सियतों के साथ, वो मनोरंजन का एक ऐसा स्वाद वापस लेकर आता है, जो मुझे लगता है कि काफी समय से गायब था.”
उन्होंने आगे कहा, “पहले के समय में यही चीजें बहुत होती थीं. जब दूरदर्शन आया था, तो इस तरह की कहानियां हुआ करती थीं, लेकिन वह बहुत पुरानी बात है और उसके बाद से ही इस तरह की कहानी देखने को नहीं मिली थी, तो मुझे लगता है कि यही चीज हमारे लिए बहुत काम कर गई.”
सीरीज में बिनोद का किरदार निभाने वाले Actor अशोक पाठक ने कहा, “मुझे लगता है कि पंचायत की सादगी ही इसे सबसे खास बनाती है. लोग अक्सर इसकी सादगी और सच्चाई की बात करते हैं और मेरा मानना है कि यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.”
सीरीज में क्रांति देवी की भूमिका अदा करने वाली Actress सुनीता राजवर ने कहा, “सभी कलाकार और निर्देशक हकीकत से गहराई से जुड़े हुए हैं, इसलिए कहानी में कुछ भी अलग से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी, तो शायद इस वजह से सरलता सामने निकलकर आई.”
–
एनएस/एबीएम
Skip to content