
New Delhi, 7 अक्टूबर . दिल्ली जल बोर्ड द्वारा न्यू अशोक नगर स्थित ईस्ट एंड अपार्टमेंट्स के सामने सीवर मरम्मत और निर्माण कार्य किए जाने के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक Police ने आम जनता और वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
ट्रैफिक Police के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए नोएडा सेक्टर-15 राउंडअबाउट और सराय चौक से होकर न्यू अशोक नगर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.
दिल्ली की ओर आने वाले नोएडा के वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग का उपयोग करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
एडवाइजरी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-15 राउंडअबाउट से सीधे चिल्ला बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश किया जा सकता है. इसके अलावा, नोएडा मोड़ से डीएनडी, मयूर विहार फेज-3 या कोंडली मार्ग के जरिए भी दिल्ली पहुंचा जा सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक Police ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने, यातायात नियमों का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है.
Police ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालक धैर्य बनाए रखें, डायवर्जन संकेतों का पालन करें और ट्रैफिक Police द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनुसरण करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे.
यातायात अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर अपनी यात्रा को आसान बनाने की सलाह दी है.
वहीं, दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से social media पर बताया गया कि वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एलम फीडिंग लाइन को डुप्लिकेट मेन लाइन से जोड़ने के काम के कारण, 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे पानी का समझदारी से इस्तेमाल करें और जरूरी इंतजाम पहले से कर लें. पानी के टैंकर की जरूरत के लिए दिल्ली जल बोर्ड से सम्पर्क कर सकते हैं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content