न्यूयॉर्क में भारत-कैरीकॉम विदेश मंत्रियों की बैठक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की उम्मीदवारी को म‍िला समर्थन

वॉशिंगटन, 24 सितंबर . न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के दौरान Wednesday को भारत-कैरीकॉम विदेश मंत्रियों की बैठक हुई. बैठक में कैरीकॉम देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 के लिए India की उम्मीदवारी को समर्थन देने का ऐलान किया, जिस पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सभी सदस्य देशों का आभार जताया.

इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और सूरीनाम के विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सहयोग मंत्री मेल्विन डब्ल्यू. जे. बौवा ने की.

यह बैठक नवंबर 2024 में गुयाना में हुई दूसरी भारत-कैरीकॉम समिट के बाद आगे की बातचीत का हिस्सा थी. उस समिट की अध्यक्षता Prime Minister Narendra Modi और कैरीकॉम देशों के नेताओं ने की थी.

भारत-कैरीकॉम विदेश मंत्रियों की बैठक में बारबाडोस, डोमिनिका, बहामास, गुयाना, जमैका, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, सूरीनाम, हैती, सेंट लूसिया, सेंट किट्स एंड नेविस और एंटीगुआ एंड बारबुडा के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा ग्रेनेडा के वित्त मंत्री, बेलीज के विदेश मंत्रालय के सीईओ और कैरीकॉम की महासचिव डॉ. कार्ला नताली बार्नेट भी बैठक में मौजूद थीं.

बैठक के दौरान कैरीकॉम की ओर से सह-अध्यक्ष ने बताया कि समूह ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में 2028-29 के कार्यकाल के लिए India की उम्मीदवारी का समर्थन करने का फैसला किया है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने इस भरोसे और समर्थन के लिए कैरीकॉम देशों को धन्यवाद दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि India ग्लोबल साउथ की एक मजबूत आवाज बना रहेगा.

बैठक में दोनों पक्षों ने India और कैरीकॉम देशों के बीच लगातार बढ़ रहे सहयोग पर संतोष जताया. दोनों पक्षों ने Political स्तर पर संपर्क, व्यापार और निवेश, कृषि और खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने की क्षमता बढ़ाना और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने पर बातचीत की.

कैरीकॉम देशों के नेताओं ने क्षेत्र में India की विकास साझेदारी की सराहना की. उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में India की भूमिका को भी अहम बताया.

दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग पर भी चर्चा की. वे संयुक्त राष्ट्र में सुधार, जलवायु परिवर्तन से मुकाबला, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और देशों की सीमाओं के पार होने वाले अपराधों से निपटने जैसे वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करते रहने पर सहमत हुए.

भारत-कैरीकॉम विदेश मंत्रियों की इस बैठक ने यह दिखाया कि दोनों पक्ष आपसी संबंधों के साथ-साथ वैश्विक मंचों पर भी अपने सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

–

एवाई/पीएम