
न्यूयॉर्क, 2 सितंबर . दुनिया के सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने चाकू से हमला कर एक वरिष्ठ महिला बैंक अधिकारी की हत्या कर दी. उस समय इलाके में हजारों पर्यटक मौजूद थे. Police के अनुसार, घटना के बाद हमलावर महिला को पुलिस ने गोली मार दी.
मृतक की पहचान बैंक ऑफ अमेरिका (बीओए) की उपाध्यक्ष एरिन पियासेंटी के रूप में हुई है. वह 32 वर्षीय एग्जीक्यूटिव थीं.
बैंक ऑफ अमेरिका ने Tuesday को एक बयान में कहा, “हम अपनी सहयोगी के दुखद निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं. वह हमारी टीम की एक महत्वपूर्ण सदस्य थीं और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.”
न्यूयॉर्क Police आयुक्त जेसिका टिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह टाइम्स स्क्वायर के बीचों-बीच हुई एक बेहद खतरनाक घटना थी.”
अधिकारियों के मुताबिक, इसी महिला ने इससे पहले एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया था. वह व्यक्ति घायल हुआ है लेकिन अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इसकी पुष्टि की.
हालांकि टाइम्स स्क्वायर लंबे समय से आतंकवादी खतरों के निशाने पर रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आतंकवाद से जुड़े किसी मकसद के संकेत नहीं मिले हैं. शुरुआती जांच में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की भूमिका होने की आशंका जताई गई है.
Police के अनुसार, हमलावर महिला पामेला सिस्नेरोस, उम्र 45 वर्ष, का मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का पुराना रिकॉर्ड था. उसका पहले भी दो बार Police से सामना हो चुका था. घटना के दौरान मौजूद पर्यटक डर गए थे, क्योंकि महिला के हाथ में दो चाकू थे और वह Police के रोकने के प्रयासों का विरोध कर रही थी.
Police ने बताया कि महिला को काबू करने के लिए पहले टेजर का इस्तेमाल करके बिजली का झटका देर रोकने की कोशिश की गई. हालांकि यह तरीका सफल नहीं हुआ और स्थिति बिगड़ने पर दो Police अधिकारियों ने गोली चला दी.
Police आयुक्त टिश ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान महिला ने अधिकारियों से कहा, “मैं कुछ भी नहीं छोड़ने वाली. मैं तुम दोनों को मारना पसंद करूंगी.”
अधिकारियों का कहना है कि शहर में हिंसक अपराधों की कुल संख्या घट रही है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े कुछ लोगों की ओर से किए गए अचानक हमलों की घटनाएं सामने आई हैं.
–
एवाई/एएस
Skip to content