
माउंट माउंगानुई, 14 नवंबर . न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने Friday को India के खिलाफ खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में 125 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान यंग ने भारतीय स्पिनरों अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर बेहतरीन स्वीप शॉट लगाए.
यंग ने Saturday को पत्रकारों बात करते हुए स्वीप शॉट को लेकर कहा, “यह एक ऐसा शॉट है जो उनके शुरुआती दिनों में न्यूजीलैंड की पिचों की वजह से कभी भी उनका पसंदीदा शॉट नहीं था. ये शॉट India और सबकॉन्टिनेंट में खेलने की वजह से आदत में आया.”
यह पूछे जाने पर कि क्या किसी खास कोच या मेंटर ने उन्हें शॉट में मदद की थी? यंग ने कहा कि उन्होंने कई लोगों से और बहुत सारे प्रयोग से ये सीखा है. शॉट लगाने के लिए हालात को समझना जरूरी है. अच्छी तैयारी से ये फैसले लेना आसान हो जाता है.
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मुख्य बात अच्छी ट्रेनिंग है ताकि आपको पता चले कि आपके पास कौन से टूल हैं और फिर ट्रिक यह तय करना है कि आपको किसी भी समय सबसे अच्छा विकल्प क्या लगता है और उसे करने के लिए खुद को सपोर्ट करना है.”
अक्षर पटेल और कुलदीप यादव का सामना करने के बारे में उन्होंने कहा, “अक्षर बहुत अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी कर रहा था. विकेट बैक ऑफ लेंथ से थोड़ा रुक रहा था, इसलिए मुझे अपनी टाइमिंग ढूंढने में मुश्किल हुई. कुलदीप भी एक कॉन्फिडेंट गेंदबाज हैं. मुझे पता था कि अगर मैं रुका रहा और ज्यादा कुछ नहीं किया तो उसका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. इसलिए मैंने सोचा कि मैं हवा के साथ हिट कर सकता हूं और स्वीप लगा सकता हूं. शुक्र है कि कल यह काम कर गया.”
India के खिलाफ चौथे वनडे में उन्होंने 108 गेंदों पर 4 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली थी. यह वनडे का उनका सर्वाधिक स्कोर है. 33 साल के यंग ने 67 वनडे मैचों में 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 2190 रन बनाए हैं.
यंग को डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र, टिम सिफर्ट और फिन एलन के साथ बतौर ओपनर वनडे विश्व कप 2027 में कीवी टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है.
विश्व कप में अपनी जगह बनाने को लेकर उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं इसे नहीं सोच रहा. वर्ल्ड कप आने वाला है और बहुत से लोग उस स्क्वॉड में और अफ्रीका जाने वाली प्लेन में होना चाहते हैं. इस समय हर खिलाड़ी जिसे मौका मिलता है, वह अपना बेस्ट देना चाहता है. इस टीम के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब टीम की सफलता में योगदान देने के बारे में है, न कि अपने खेल की चिंता करने और यह देखने के बारे में कि और कौन अच्छा कर रहा है.”
–
पीएके
Skip to content