नोस्कोवा पिंडली की चोट के कारण ‘वुहान ओपन’ से बाहर

New Delhi, 11 अक्टूबर . वर्ल्ड नंबर 6 खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा ने बाएं पैर की पिंडली (काफ) में चोट के कारण ‘वुहान ओपन’ से हटने की घोषणा की है. चूंकि, विंबलडन चैंपियन नोस्कोवा ने मुकाबलों का शुरुआती शेड्यूल जारी होने से पहले ही नाम वापस ले लिया, इसलिए नंबर 9 सीड बेलिंडा बेनसिक ड्रॉ की लाइन 48 पर नोस्कोवा की जगह लेंगी और उन्हें सीधे दूसरे राउंड में ‘बाय’ मिलेगा.

इसके बाद, सीडेड होने वाली अगली उपलब्ध खिलाड़ी अन्ना कलिनस्काया ड्रॉ में लाइन 9 पर बेनसिक की जगह लेंगी और पहले राउंड में झांग शुआई का सामना करेंगी. कलिनस्काया की मूल जगह पर कल खेल शुरू होने से पहले एक ‘लकी लूजर’ को शामिल किया जाएगा. वुहान ओपन का मेन ड्रॉ Monday से शुरू होगा और फाइनल 18 अक्टूबर को खेला जाएगा.

नोस्कोवा ‘वुहान ओपन’ से बाहर होने वाली नवीनतम खिलाड़ी हैं; उनसे पहले वर्ल्ड नंबर 1 एलेना रयबाकिना, कोको गॉफ, नाओमी ओसाका, अमांडा अनिसिमोवा और अन्य खिलाड़ी भी बाहर हो चुकी हैं. इसके अलावा, ओलेक्सांड्रा ओलिनिकोवा भी Sunday को दाहिने टखने की चोट के कारण बाहर हो गईं और उनकी जगह क्वालीफायर आओई इतो ने ली.

वुहान ओपन से नोस्कोवा का हटना, मीरा एंड्रीवा के साथ उनके अपने पहले डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने के कुछ दिनों बाद हुआ है. यह टूर्नामेंट 8-15 नवंबर तक इंडियन वेल्स में आयोजित किया जाएगा.

डब्ल्यूटीए ने Friday को घोषणा की है कि डब्ल्यूटीए टूर की दो सबसे रोमांचक युवा खिलाड़ी, एंड्रीवा और नोस्कोवा ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स इंडियन वेल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

19 वर्षीय एंड्रीवा और 21 वर्षीय नोस्कोवा नवंबर में टेनिस के सबसे बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करने वाली तीसरी और चौथी खिलाड़ी हैं. वे ड्रॉ में दुनिया की नंबर 1 एलेना रयबाकिना और दो बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स की रनर-अप रहीं आर्यना सबालेंका के साथ शामिल हो गई हैं. आंद्रीवा और नोस्कोवा दोनों ही डब्ल्यूटीए फाइनल्स सिंगल्स में अपना डेब्यू करेंगी. आंद्रीवा ने 2025 में डायना श्नाइडर के साथ डबल्स के लिए भी क्वालीफाई किया है.

अपने पहले ग्रैंड स्लैम टाइटल के अलावा, नोस्कोवा ने डब्ल्यूटीए 500 बर्लिन ओपन में ग्रास कोर्ट पर जीत हासिल की, डब्ल्यूटीए 1000 इंडियन वेल्स में सेमीफाइनल तक पहुंचीं और यूएस ओपन में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचकर अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.

–

आरएसजी