
नोएडा, 3 अक्टूबर . नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है. वह गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र का रहने वाला था.
Police के मुताबिक, युवक एक दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए कमरे में ठहरने आया था और घटना के समय कमरे में अकेला था. Police के अनुसार, 3 अक्टूबर को स्पायरा बिल्डिंग में एक युवक के बालकनी से नीचे कूदने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना पर थाना सेक्टर-126 Police तत्काल मौके पर पहुंची. जांच के दौरान मृतक की पहचान संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी टावर-ए, आईएमटी व्यू सीजीएचएस, जीएच-52, मानेसर सेक्टर-1, आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम, Haryana के रूप में हुई.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभव जैन Friday दोपहर करीब तीन बजे ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से स्पायरा बिल्डिंग में एक दिन के लिए रहने आया था. वह कमरे में अकेला था. Saturday को उसने कमरे की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह बालकनी की रेलिंग पर लटका हुआ था. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नीचे कूद गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
बगल के फ्लैट में एसी रिपेयर का काम कर रही टीम ने भी युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोकने में सफलता नहीं मिली. ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. Police के अनुसार, घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर थी. शव के अलग-अलग हिस्से इमारत के अलग-अलग स्तरों पर मिले. घटना के बाद तेज आवाज होने की बात भी सामने आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शव के कई हिस्से नीचे बिखर गए थे.
Police ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. Police अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. इसके साथ ही Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की पूरी गतिविधि स्पष्ट हो सके. Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है.
प्रारंभिक पूछताछ में आसपास मौजूद लोगों से यह जानकारी मिली कि संभव जैन मानसिक तनाव में था. कुछ जानकारी के अनुसार वह अपने पिता के संपर्क में भी था. कर्ज से जुड़ी परेशानी की बात भी सामने आ रही है, हालांकि Police ने अभी इसे घटना का अंतिम कारण नहीं माना है. Police का कहना है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. घटना से जुड़ा एक लाइव वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है.
Police वीडियो और cctv फुटेज समेत उपलब्ध सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है. Police ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. Police ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Police मृतक के कमरे, घटनास्थल, cctv फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच में जुटी है.
–
पीकेटी/एसके
Skip to content