
नोएडा, 23 नवंबर . गौतमबुद्धनगर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-24 Police और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने उनके कब्जे से 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है.
आरोपी सूटकेस में गांजे के बंडल भरकर दूसरे राज्यों से ट्रेन के माध्यम से नोएडा लाते थे. इसके बाद यहां छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नोएडा और एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचते थे. Police के मुताबिक, 22 नवंबर को थाना सेक्टर-24 Police और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में अभियान चला रही थी. इस दौरान टीम को लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग के माध्यम से गांजा तस्करी करने वाले दो संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली.
सूचना के आधार पर Police टीम ने आरटीओ कार्यालय के पीछे गंदे नाले के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद एक सूटकेस से गांजे के बंडल बरामद हुए. वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 20 किलो 600 ग्राम निकली. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार (30) निवासी ग्राम दाऊपुर, थाना जवां, जिला अलीगढ़ और राजेश साह (50) निवासी जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है.
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने Police को बताया कि वे दूसरे राज्यों से ट्रेन के जरिए कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे. इसके बाद नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में उसे छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचते थे. इस तरह वे गांजे की तस्करी कर मुनाफा कमाते थे. Police ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा यात्रा से संबंधित टिकट की छायाप्रति भी बरामद की है.
Police अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन राज्यों से गांजा लाते थे और नोएडा-एनसीआर में उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के नेटवर्क में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं. इस मामले में थाना सेक्टर-24 में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. Police आरोपियों के आपराधिक इतिहास और मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content