
नोएडा, 17 अक्टूबर . ऑनलाइन स्टोर चलाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों के साथ साइबर ठगी करने के मामले में गौतमबुद्धनगर की साइबर क्राइम Police ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में मोहम्मद समीर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है.
Police के अनुसार, इस मामले में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं. इससे पहले Police इस प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
Police के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता ने थाना साइबर क्राइम में लिखित शिकायत देकर बताया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से उसे लिंक भेजे थे. आरोपियों ने ऑनलाइन स्टोर चलाने और इसके जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया. शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाकर 20 अगस्त 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच साइबर धोखाधड़ी की गई. शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया था.
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 319(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. Police की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद समीर साइबर अपराधियों को धोखाधड़ी के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था. साइबर ठगी से संबंधित रकम के लेनदेन में इस खाते का इस्तेमाल किया गया. Police अब आरोपी की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
Police के अनुसार, संबंधित बैंक खाते के खिलाफ विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में कुल 33 शिकायतें दर्ज हैं. इनमें Maharashtra और केरल में पांच-पांच, तेलंगाना और कर्नाटक में पांच-पांच शिकायतें शामिल हैं. तमिलनाडु में तीन शिकायतें दर्ज हैं. आंध्र प्रदेश में दो शिकायतें हैं. इसके अलावा बिहार, Haryana, दिल्ली, Gujarat, उत्तर प्रदेश, Rajasthan , Jharkhand और गुरुग्राम से एक-एक शिकायत दर्ज होने की जानकारी दी गई है. साइबर क्राइम Police ने 16 अक्टूबर को संकलित सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद समीर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया.
आरोपी की पहचान मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद नवाब, निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर पट्टी, थाना कोतवाली नगर, जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 21 वर्ष है. Police ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब Police गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और बैंक खाते के इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content