नोएडा में वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नोएडा, 3 नवंबर . शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-141 स्थित शहदरा गांव में Tuesday को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. बच्चा सड़क पर एक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल बन गया. Police से मिली जानकारी के अनुसार, Tuesday को डायल-112 के माध्यम से थाना सेक्टर-142 Police को सूचना मिली कि ग्राम शहदरा, सेक्टर-141 में एक सड़क दुर्घटना हो गई है. हादसे में एक छोटे बच्चे की मृत्यु हो गई है. सूचना मिलते ही Police टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई.

जांच के दौरान मृतक बच्चे की पहचान शिवराज पुत्र सनी मोदी के रूप में हुई. उसकी उम्र करीब एक से दो वर्ष बताई गई है. वह मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा का रहने वाला था. वर्तमान में उसका परिवार नोएडा के सेक्टर-141 स्थित ग्राम शहदरा में रह रहा था. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिवराज वाहन की चपेट में आ गया था. वाहन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद Police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. Police ने बच्चे के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, दुर्घटना में शामिल वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के परिजनों से लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त की जा रही है. तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Police पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

–

पीकेटी/डीकेपी