
नोएडा, 9 नवंबर . नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र के अंतर्गत नयाबांस गांव के पास एक पार्क में जन्मदिन की पार्टी के दौरान स्कूटी टकराने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार Police टीमों का गठन किया गया है.
Police से मिली जानकारी के अनुसार, 8 और 9 नवंबर की मध्यरात्रि को नयाबांस गांव के पास स्थित एक पार्क में अमित (25) अपने दोस्तों शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद के साथ मौजूद था. बताया जा रहा है कि देर रात जब सभी युवक स्कूटी से वहां से जाने लगे तो उनकी स्कूटी पार्क में मौजूद एक अन्य युवक के पैर से टकरा गई. उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ पार्क में ही एक दोस्त का जन्मदिन मना रहा था. स्कूटी टकराने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान हमलावरों की मारपीट में अमित के सिर पर गंभीर चोट लग गई.
वहीं, उसके दोस्त शिवम के सिर में भी चोट आई. घटना के बाद दोनों घायलों को उनके दोस्त तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, शिवम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.
Police के मुताबिक, फिलहाल शिवम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही थाना फेज-1 Police सक्रिय हो गई. Police ने मौके से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. मृतक अमित के शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिससे मौत के कारणों की विधिवत पुष्टि हो सके.
Police अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए चार अलग-अलग Police टीमों का गठन किया गया है. Police आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है. Police का कहना है कि शुरुआती जानकारी में विवाद की वजह स्कूटी का एक युवक के पैर से टकराना सामने आया है. मामूली बात पर शुरू हुए इस विवाद में एक युवक की जान चली गई.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content