
नोएडा, 24 अक्टूबर . नोएडा के थाना सेक्टर-58 Police ने निर्माणाधीन साइटों से सरिया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
24 अक्टूबर को सेक्टर-62 स्थित jaipurिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया. Police के अनुसार, दोनों आरोपी रुकने के बजाय मोटरसाइकिल लेकर डी पार्क की तरफ भागने लगे. Police टीम ने पीछा किया तो डी पार्क के सामने घुमावदार सड़क पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई. इसके बाद खुद को घिरा देख आरोपियों ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.
Police की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने घायल आरोपी की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी राजू सिंह उर्फ राजा (34) के रूप में की है. दूसरे आरोपी की पहचान राहुल सिंह (30) के रूप में हुई है. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल, 2,500 रुपए नकद और .315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद किया है. तमंचे के साथ एक जिंदा और एक खोखा कारतूस भी मिला है.
Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके दो साथी अर्जुन और सुनील डी पार्क के पीछे स्कूटर रेहड़ा लेकर खड़े हैं. गिरोह के सदस्य मिलकर निर्माणाधीन साइटों की रेकी करते थे और वहां से सरिया चोरी कर लेते थे. इसके बाद चोरी किए गए सरिये को गाजियाबाद जिले के एक कबाड़ी के पास बेच दिया जाता था.
आरोपियों ने बताया कि पिछले एक महीने में उन्होंने अलग-अलग निर्माणाधीन साइटों से 15 से 16 बार सरिया चोरी किया है. राहुल और राजू से मिली जानकारी तथा उनकी निशानदेही के आधार पर Police ने आगे कार्रवाई की. इसके बाद उनके दो अन्य साथियों अर्जुन और सुनील को स्कूटर रेहड़े सहित खोड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अर्जुन की उम्र करीब 27 वर्ष और सुनील की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है. दोनों दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र की झुग्गियों के निवासी हैं.
Police अब गिरोह के चोरी के माल को खरीदने वाले कबाड़ी और अन्य संभावित संपर्कों के संबंध में भी जांच कर रही है. Police के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से बरामद अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की है. इस संबंध में थाना सेक्टर-20 नोएडा में वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज किया गया था. वहीं, सरिया चोरी के मामले में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज है. Police के अनुसार, राजू सिंह उर्फ राजा गिरोह का मुख्य सरगना है. उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
उपलब्ध आपराधिक विवरण में नोएडा के सेक्टर-58 और सेक्टर-20 थानों के मामलों के अलावा दिल्ली के प्रीत विहार, समयपुर बादली, रूप नगर और अमर कॉलोनी थानों में चोरी तथा अन्य संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे शामिल हैं. राहुल सिंह के खिलाफ भी नोएडा के सेक्टर-58 और सेक्टर-20 थानों में दर्ज मामलों के अतिरिक्त दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है.
अर्जुन के खिलाफ सरिया चोरी के मामले के साथ Haryana के बहादुरगढ़ में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज बताया गया है. सुनील के खिलाफ भी थाना सेक्टर-58 में सरिया चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है.
–
पीकेटी/एएमटी
Skip to content