नोएडा में पार्किंग से कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट बरामद

नोएडा, 14 सितंबर . नोएडा के थाना सेक्टर-20 Police ने कार चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार और उसकी फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है.

Police के मुताबिक आरोपी ने चोरी की कार की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, जबकि कार की असली नंबर प्लेट डिग्गी में छिपाकर रखी गई थी. Police ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है.

Police के अनुसार, इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें बताया गया था कि उन्होंने अपनी कार रजिस्ट्रेशन वेब सिल्वर टॉवर के सामने स्थित पार्किंग में खड़ी की थी. कुछ समय बाद जब वह वापस पार्किंग में पहुंचीं तो उनकी कार गायब थी. काफी तलाश करने के बावजूद कार का पता नहीं चल सका. इसके बाद मामले की सूचना Police को दी गई.

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कर Police ने जांच शुरू की. कार चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना सेक्टर-20 Police ने आरोपी की तलाश शुरू की. Police टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चोरी की गई कार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई.

जांच के दौरान Police को आरोपी के बारे में सुराग मिला, जिसके आधार पर 13 सितंबर 2026 को Police टीम ने कार्रवाई करते हुए अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अरुण निवासी थाना बागवाला (एटा) और वर्तमान पता छिजारसी, थाना सेक्टर-63, नोएडा के रूप में हुई है.

Police के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हुंडई एक्सटर कार बरामद की. इसके अलावा कार पर लगी फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई. Police के मुताबिक आरोपी ने कार की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी. तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से उसकी वास्तविक नंबर प्लेट भी बरामद हो गई. इससे Police को कार की पहचान और चोरी की घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले. Police ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में चोरी और अन्य संबंधित धाराओं को भी शामिल किया है. Police आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने कार चोरी की घटना को किस तरह अंजाम दिया और क्या वह इससे पहले भी वाहन चोरी की किसी घटना में शामिल रहा है.

पीकेटी/