नोएडा में नकली सिगरेट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 4940 खाली डिब्बियां और तीन रैपिंग मशीन बरामद

नोएडा, 14 नवंबर . गौतमबुद्धनगर में नकली उत्पादों की बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ थाना फेस-2 Police ने बड़ी कार्रवाई की है. Police ने नकली सिगरेट को नामी कंपनियों के असली डिब्बों में पैक करके बाजार में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी मशीनों की मदद से सिगरेट के खाली डिब्बों को दोबारा रैप कर उन्हें असली जैसा रूप देते थे. इसके बाद इन नकली सिगरेटों को छोटे दुकानदारों को असली बताकर सप्लाई किया जाता था.

Police ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 4940 खाली सिगरेट की डिब्बियां, तंबाकू, तैयार सिगरेट, पैकिंग करने वाली तीन मशीनें और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की है. Police के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को थाना फेस-2 Police लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की सहायता से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही थी. इसी दौरान Police को नकली सिगरेट तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली. सूचना के आधार पर Police टीम ने पुस्ता रोड, ककराला के पास कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र धर्मवीर सिंह और संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने Police को बताया कि वे खाली सिगरेट के डिब्बों में तंबाकू भरकर नकली सिगरेट तैयार करते थे. इसके बाद इन सिगरेटों को गोल्ड फ्लैक और कैप्सटन जैसे ब्रांड के खाली डिब्बों में रखकर मशीनों की मदद से दोबारा रैप किया जाता था. पैकिंग इस तरह की जाती थी कि देखने में डिब्बियां असली जैसी लगें और दुकानदार आसानी से धोखा खा जाएं. आरोपी इन नकली सिगरेटों को छोटे दुकानदारों को असली ब्रांड का उत्पाद बताकर बेचते थे और इस धोखाधड़ी के जरिए मुनाफा कमाते थे.

Police ने आरोपियों के कब्जे से 3500 गोल्ड फ्लैक और 1440 कैप्सटन ब्रांड की खाली सिगरेट की डिब्बियां बरामद की हैं. इसके अलावा 700 ग्राम खुला तंबाकू, गोल्ड फ्लैक की 128 सिगरेट और कैप्सटन की 57 सिगरेट भी मिली हैं. नकली सिगरेट की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली तीन मशीनें भी Police ने जब्त की हैं. वहीं, तैयार माल की सप्लाई और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा गैलांजा कार भी बरामद हुई है.

गिरफ्तार आरोपी संदीप (28) मूल रूप से बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव का निवासी है. वर्तमान में वह बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा जलालपुर स्थित वीआईपी होम्स में रह रहा था. उसने 12वीं तक पढ़ाई की है. वहीं, दूसरा आरोपी संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी (25) मूल रूप से बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के उमरारी गांव का निवासी है. वर्तमान में वह फेस-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रह रहा था. उसकी शिक्षा आठवीं तक है.

Police के अनुसार, दूसरे आरोपी संदीप उर्फ संजीव के खिलाफ बुलंदशहर जिले के पहासू थाने में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं. इस मामले में थाना फेस-2 Police ने मुकदमा संख्या 535/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 349 और ट्रेड मार्क एक्ट की धारा 104 में मुकदमा दर्ज किया है. Police अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

Police के मुताबिक, जांच में सामने आए मुख्य आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. इस कार्रवाई के बाद नकली ब्रांडेड सिगरेट के कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद है. Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितने दुकानदारों को नकली सिगरेट सप्लाई कर चुके हैं और इस अवैध कारोबार का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है.

–

पीकेटी/डीकेपी