नोएडा में तेज आंधी से निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला

नोएडा, 15 अक्टूबर . दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदलते मिजाज और तेज आंधी का असर नोएडा में भी देखने को मिला. Thursday , 15 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आइथम हाइट्स में तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई. शटरिंग पड़ोस में स्थित ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के ऊपर जा गिरी. इस घटना में कुल 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई.

घटना की सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. Police से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 स्थित आइथम हाइट्स कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी आई, जिसके चलते निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई. शटरिंग सीधे पड़ोस में स्थित ग्राफ सिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर जा गिरी.

अचानक हुई इस घटना से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. शटरिंग गिरने के कारण पार्किंग में खड़ी कुल 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. इनमें गाड़ियों के बाहरी हिस्सों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पड़ोसी कंपनी की पार्किंग में कई वाहन खड़े थे. शटरिंग के गाड़ियों पर गिरने से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया.

Police के अनुसार, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र की होने के कारण स्थानीय Police मौके पर पहुंची. Police ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल Police की ओर से घटना की वजह तेज आंधी को बताया गया है. शटरिंग गिरने से प्रभावित वाहनों और घटनास्थल की स्थिति के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस हादसे में 14 गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है. किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है. Police मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

–

पीकेटी/पीएम