नोएडा में चोरी और मोबाइल स्नेचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा, 1 अक्टूबर . नोएडा के सेक्टर-58 थाने की Police ने चोरी और मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी और स्नेचिंग के तीन मोबाइल फोन, मोबाइल बेचकर हासिल किए गए 2,000 रुपये नकद, चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है.

Police के मुताबिक, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ घूमकर मोबाइल चोरी और स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता था. Police के अनुसार 30 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-58 Police टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इस दौरान Police ने सेक्टर-57, नोएडा से निखिल मिश्रा उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया. आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है. वह मूल रूप से ग्राम सरौठ पक्षाया, थाना जसरथपुर, एटा का रहने वाला है और वर्तमान में खोड़ा कॉलोनी, थाना खोड़ा, गाजियाबाद में रह रहा था.

गिरफ्तारी के बाद Police ने आरोपी के कब्जे की तलाशी ली तो चोरी और स्नेचिंग के तीन मोबाइल फोन, 2,000 रुपए नकद, चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी ने Police को बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था. आरोपी के मुताबिक बरामद मोटरसाइकिल को उसने सेक्टर-56, नोएडा से चोरी किया था. इसके बाद इसी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल मोबाइल स्नेचिंग में किया गया.

Police के अनुसार आरोपी ने सेक्टर-58 क्षेत्र से एक आईफोन 14 प्रो मोबाइल फोन छीना था. बाद में उसने इस मोबाइल को सस्ते दामों पर राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया. मोबाइल बेचने से उसे जो रकम मिली, उसमें से अधिकांश पैसा उसने अपनी शौक-मौज में खर्च कर दिया. Police ने आरोपी के पास से बिक्री की रकम में बचे 2,000 रुपए बरामद किए हैं. वहीं, बरामद किए गए अन्य तीन मोबाइल फोन के संबंध में Police जानकारी जुटा रही है.

Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये मोबाइल फोन किन घटनाओं से संबंधित हैं और आरोपी ने इन्हें कहां से चोरी या स्नेचिंग किया था. Police ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं. Police बरामदगी और आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य संभावित आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है. साथ ही उसके साथी की भूमिका और मोबाइल फोन की बिक्री से जुड़े लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है.

Police के मुताबिक आरोपी के कब्जे से तीन चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन बिक्री से प्राप्त 2,000 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है. बरामद मोटरसाइकिल को सेक्टर-56 से चोरी किए जाने की बात आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार की है. Police अब मोबाइल स्नेचिंग की अन्य घटनाओं से आरोपी के संबंध की जांच कर रही है.

–

पीकेटी/डीकेपी