नोएडा: तीन महीने की बच्ची के अपहरण का खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा, 22 सितंबर . नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र से तीन माह की बच्ची के अपहरण के मामले का Police ने अल्पसमय में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. Police की इस कार्रवाई में cctv कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की अहम भूमिका रही.

Police के अनुसार, 21 सितंबर को थाना सेक्टर-63 में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी तीन माह की पुत्री को दो महिलाओं और एक पुरुष द्वारा अपने साथ ले जाया गया है. शिकायत मिलने के बाद Police ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बच्ची की तलाश शुरू कर दी. बच्ची की बरामदगी के लिए थाना स्तर पर कई Police टीमों का गठन किया गया.

Police टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई. लगातार की गई जांच और निगरानी के बाद Police को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले. 22 सितंबर को सेक्टर-63 की Police ने कार्रवाई करते हुए कनावनी बस स्टैंड के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय कुमार, काजल उर्फ संगीता और मनीषा के रूप में हुई है.

Police ने आरोपियों के कब्जे से तीन माह की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. बच्ची के सकुशल मिलने के बाद Police ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

Police के मुताबिक गिरफ्तार अभय कुमार पुत्र महेन्द्र, मूल रूप से गांव महथी, थाना उजियापुर, जिला समस्तीपुर, बिहार का रहने वाला है. वर्तमान में वह गांव हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था. उसकी उम्र करीब 36 वर्ष है. दूसरी आरोपी काजल उर्फ संगीता पत्नी अभय कुमार है. वह भी गांव महथी, थाना उजियापुर, समस्तीपुर, बिहार की रहने वाली है और वर्तमान में गांव हैबतपुर, थाना बिसरख में रह रही थी. उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है. तीसरी आरोपी मनीषा पत्नी राहुल है. वह मूल रूप से गांव समसीपुर, थाना पचवाड़ा, जिला बेगुसराय, बिहार की निवासी है और वर्तमान में गांव हैबतपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर में रह रही थी. उसकी उम्र करीब 23 वर्ष है.

Police ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है. बच्ची की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद Police द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को किस उद्देश्य से ले जाया गया था और घटना में आरोपियों की क्या भूमिका थी.

पीकेटी/डीकेपी