
नोएडा, 4 सितंबर . श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर Friday को नोएडा के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जन्माष्टमी पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए Police और ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं.
खासतौर पर सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. Police अधिकारियों के अनुसार, जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 600 से अधिक Policeकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है. इनमें करीब डेढ़ कंपनी पीएसी, 20 निरीक्षक और 300 से अधिक Policeकर्मी शामिल हैं. मंदिरों के आसपास Police बल की तैनाती के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है.
सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए ट्रैफिक Police ने मंदिर के आसपास वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है. एटीपीसी अंडरपास की ओर से गिझौड़ चौराहे और गिझौड़ चौक से एटीपीसी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. गिझौड़ से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन होशियारपुर तिराहे और संबंधित वैकल्पिक मार्गों से होकर निकल सकेंगे. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडोबी बिल्डिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
वहीं, वीवीआईपी वाहनों के लिए सेक्टर-33/34 तिराहे से प्रवेश कर शिल्प हाट की पार्किंग में वाहन खड़े करने की व्यवस्था की गई है. ट्रैफिक Police ने सेक्टर-31/25 चौराहे से सेक्टर-60, सेक्टर-62 और इंदिरापुरम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं. ऐसे वाहन स्पाइस मॉल, एडोबी चौक और सेक्टर-22, 23 व 54 होते हुए गिझौड़ की ओर जा सकेंगे.
इससे मंदिर के आसपास यातायात का दबाव कम करने की कोशिश की जाएगी. जन्माष्टमी के दौरान इस्कॉन मंदिर के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है.
Police ने सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. मंदिर परिसरों के आसपास Police बल तैनात रहेगा और आवश्यकता के अनुसार वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के आसपास भी जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. डीएम चौक से राय रेजीडेंसी और टेलीफोन एक्सचेंज की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा.
इसी तरह सेक्टर-2 स्थित मंदिर के आसपास संदीप पेपर मिल चौराहे से गोलचक्कर चौक के बीच जरूरत के अनुसार वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जा सकता है. Police अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन न ले जाएं और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें.
–
पीकेटी/एसके
Skip to content