
नोएडा, 8 अक्टूबर . नोएडा के थाना सेक्टर-24 Police ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू और 10,500 रुपये की नकदी बरामद की है.
Police के मुताबिक, आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. आरोपी की पहचान विकास उर्फ नोनू पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है और वह ईस्ट विनोद नगर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली का रहने वाला है.
Police के अनुसार, Thursday को थाना सेक्टर-24 Police टीम को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी. इसके बाद Police टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास उर्फ नोनू को सेक्टर-11 स्थित वीडियोकोन तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अवैध चाकू और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए. Police पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर सेक्टर-12 नोएडा में एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था.
घटना के बाद दोनों ने चेन को बेच दिया था. चेन बेचने से मिली रकम को दोनों आरोपियों ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिया था. आरोपी विकास के हिस्से में करीब 25 हजार रुपये आए थे.
Police के मुताबिक आरोपी ने इस रकम में से कुछ पैसे खर्च कर दिए, जबकि उसके पास बचे 10,500 रुपए बरामद कर लिए गए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि वह अपने साथी के साथ पहले मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था.
बरामद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कुछ दिन पहले आरोपियों द्वारा नोएडा क्षेत्र से चोरी की गई थी. Police अब बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की अन्य घटनाओं में आरोपी की क्या भूमिका रही है.
Police के अनुसार, आरोपी के दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उन्हें जेल भेजा जा चुका है. अब विकास की गिरफ्तारी के बाद Police गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. Police आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चेन स्नैचिंग और वाहन चोरी की कितनी घटनाओं को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है.
Police रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ थाना सेक्टर-24 में वर्ष 2026 के दो मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा वर्ष 2021 और 2022 में थाना फेस-1, थाना सेक्टर-39 और थाना सेक्टर-58 में लूट, चोरी, चोरी का माल रखने तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं.
Police ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. Police बरामद मोटरसाइकिल, नकदी और चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के आपराधिक नेटवर्क तथा पूर्व की वारदातों से उसके संबंध की जांच कर रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content