
नोएडा, 2 नवंबर . नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में Sunday देर रात Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान Police की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को Police ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया. Police ने चारों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं.
Police के मुताबिक, चारों बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने के लिए निकले थे. इसी दौरान सेक्टर-62 गोलचक्कर पर चेकिंग कर रही सेक्टर-63 थाना Police की टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया. Police को देखकर बदमाशों ने मोटरसाइकिल घुमाई और तेजी से भागने लगे. इसके बाद Police टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया.
Police के अनुसार, बदमाश एस-ब्लॉक चौराहे को पार करने के बाद ग्रीन बेल्ट क्षेत्र की ओर चले गए. Police टीम ने जब उन्हें घेरने का प्रयास किया तो बदमाश बहलोलपुर अंडरपास के पास पहुंच गए. खुद को Police से घिरा देखकर आरोपियों ने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े.
मुठभेड़ के बाद Police ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया, जिसमें दो अन्य आरोपियों शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया. इस तरह Police ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
Police ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई हैं.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लिफ्ट देने के बहाने लोगों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट करते थे. चारों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है. उनके खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है.
डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के निर्देशों के तहत Police की टीमें लगातार चेकिंग और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं. इसी क्रम में सेक्टर-62 गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई हुई. फिलहाल Police आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क तथा अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच की जा रही है.
–
एएस
Skip to content