नेहा बोरा को सनातन का अपमान करने की आदत, खास समुदाय को बनाती हैं निशाना: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 3 नवंबर . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने नेहा बोरा के मंदिरों के पुजारियों पर दिए गए बयान, Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की राहुल गांधी की लाल संविधान वाली टिप्पणी और उत्तर प्रदेश की पिछली Government में परिवारवाद को लेकर Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भाजपा का पक्ष रखते हुए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. नेहा बोरा के बयान को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म को निशाना बनाती हैं और इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उनकी आदत बन गई है.

नेहा बोरा के मंदिरों के पुजारियों पर किए गए कमेंट के बारे में पूछे जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से नेहा बोरा सनातन का अपमान करती हैं और जिस तरह की भाषा बोलती हैं, उससे लगता है कि वह अपनी जुबान से कुछ भी कह देने को सही समझती हैं. नेहा बोरा देश में एक खास समुदाय और सनातन धर्म को मानने वालों को निशाना बनाती हैं. इस तरह की टिप्पणियां उनकी आदत बन गई हैं.

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर भी शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी लाल किताब लेकर घूम रहे हैं, जबकि उन्होंने हमेशा नीला संविधान देखा है. भाजपा प्रवक्ता ने फडणवीस की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के बारे में सही बात कही है. हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी पिछले Lok Sabha चुनाव के समय से ही लाल संविधान लेकर घूम रहे हैं. संवैधानिक संस्थानों पर हमला करना और उनके खिलाफ माहौल बनाना राहुल गांधी की आदत बन गई है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संविधान का पालन करती है, उसी के अनुसार काम करती है और उसका सम्मान करती है.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि जिस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाया, वह संविधान का कितना सम्मान करेगी? भाजपा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखती है, जबकि कांग्रेस को इस विषय पर सवालों का जवाब देना चाहिए.

उत्तर प्रदेश की पिछली Governmentों में परिवारवाद की राजनीति को लेकर Chief Minister योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर भी शाहनवाज हुसैन ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बिल्कुल सही बात कही है. पहले की Governmentें परिवार और बिरादरी को ध्यान में रखकर काम करती थीं, जबकि मौजूदा योगी Government लोक कल्याण को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में डबल इंजन Government के कामकाज और विकास का जिक्र करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी भी काशी से सांसद हैं और उत्तर प्रदेश उनका भी प्रदेश है. राज्य में जिस तरह से विकास कार्य हो रहे हैं, उसे देखते हुए लोग मौजूदा Government को बरकरार रखना चाहते हैं.

वहीं, Samajwadi Party पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Governmentों में परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया और उत्तर प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण मिला. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने परिवारवाद की राजनीति की और अपराध को बढ़ावा दिया, उनकी सत्ता में वापसी संभव नहीं है. शाहनवाज हुसैन ने Samajwadi Party के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि लाल टोपी वाले फिर सत्ता में नहीं आ सकते.

–