नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अरुणाचल के लिए खेलने जा रही प्रिशा कचारी के पिता ने असम के सीएम से की वित्तीय मदद की अपील

सदिया, 16 अक्टूबर . नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए सदिया की रहने वाली प्रिशा कचारी का चयन हुआ है. वह असम की रहने वाली हैं, लेकिन अरुणाचल प्रदेश की तरफ से अंडर-17 में खेलेंगी. प्रिशा के पिता ने असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा से वित्तीय मदद की गुहार लगाई है, ताकि उनकी बेटी अच्छा प्रदर्शन कर सके.

के साथ बातचीत में प्रिशा के पिता ने कहा, “मेरी बेटी नेशनल खेलने जा रही है. पिछली बार नेशनल में उसका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था, क्योंकि हम उसे ट्रेनिंग की अच्छी सुविधा और बेहतर खेल उपकरण उपलब्ध नहीं करा सके. हम लोग असम से हैं, लेकिन वह अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी.”

उन्होंने कहा कि मैं Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा से वित्तीय मदद की अपील करता हूँ. वे खुद भी बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं. इसके अलावा, मैं सदिया के स्थानीय बैडमिंटन एसोसिएशन से भी मदद की अपील करता हूँ, ताकि मैं अपनी बेटी को नेशनल के लिए ले जा सकूँ. इससे सदिया और असम का ही नाम होगा.

प्रिशा कचारी एक प्रतिभावान बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और स्थानीय स्तर पर उनका बेहतर प्रदर्शन रहा है. अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्होंने नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई है. वह 13वीं दोरजी खांडू मेमोरियल स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में अपनी बहन केसया एलाप्रा के साथ अंडर-17 गर्ल्स डबल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. वह उसी स्टेट चैंपियनशिप में पार्टनर दीवू मिहू के साथ अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.

के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने खेल उपकरणों की महँगी कीमतों का जिक्र किया. प्रिशा ने स्थानीय स्तर पर जीते गए अपने खिताबों को भी दिखाया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया. देखना होगा कि प्रिशा के पिता द्वारा वित्तीय सहायता की अपील का कितना असर होता है और आगामी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

–

पीएके