
गंगटोक, 18 नवंबर . नेशनल जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में, कर्नाटक की दिशा संतोष ने तमिलनाडु की तीसरी सीड आदर्शनी श्री एनबी को हराकर उलटफेर किया. वहीं, Maharashtra की यशस्वी पटेल ने सातवीं सीड नक्षत्र जयराज को मात देकर गर्ल्स सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
Wednesday को सिक्किम में जारी प्रतियोगिता में दिशा ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए आदर्शनी को 5-15, 15-10, 16-14 से मात दी. दूसरी तरफ, यशस्वी ने नक्षत्र के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा और 15-12, 12-15, 15-13 से जीत सुनिश्चित की.
गर्ल्स सिंगल्स के तीसरे राउंड में कई उलटफेर देखने को मिले, जिसमें Maharashtra की नौवीं सीड निशिका गोखे, आंध्र प्रदेश की 10वीं सीड हासना श्री मल्लावरपु और Haryana की 15वीं सीड गरिमा कुंडू टूर्नामेंट से बाहर हो गईं.
निशिका गोखे को पंजाब की गुरसिमरत कौर चहल के हाथों 15-10, 20-18 से हार मिली, जबकि हासना को तेलंगाना की अवनी गोविंद ने 15-10, 17-15 से हराया. वहीं, गरिमा को Rajasthan की अवनी राठौर ने 15-8, 11-15, 19-17 से मात दी.
इस बीच, मिक्स्ड डबल्स इवेंट में टॉप सीड खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गए. कर्नाटक के अमित राज नटराज और सुहिना रॉय ने दिन के पहले मैच में मिजोरम के सैनुनमावई सैलो और दिल्ली की डियांका वाल्डिया को 15-13, 15-10 से हराकर अंतिम आठ (क्वार्टर फाइनल) में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली.
लड़कों के सिंगल्स वर्ग में, ज्यादातर सीडेड खिलाड़ियों ने आसानी से राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली. वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट जगशेर सिंह खंगुरा इकलौते ऐसे अनसीडेड खिलाड़ी रहे, जिन्होंने किसी सीडेड खिलाड़ी को हराया. उन्होंने तमिलनाडु के आठवें सीडेड खिलाड़ी सचिन जेटी को 15-13, 15-9 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी खिताबी उम्मीदों को जिंदा रखा है.
–
आरएसजी
Skip to content