नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय मिशन को सौंपी तीन प्राचीन मूर्तियां और कलाकृतियां

कैनबरा, 11 नवंबर . नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने तीन प्राचीन भारतीय कलाकृतियां कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंप दी हैं. यह हस्तांतरण जुलाई 2026 में तीसरे वार्षिक लीडर्स समिट के दौरान Prime Minister Narendra Modi और ऑस्ट्रेलियाई Prime Minister एंथनी अल्बानीज के बीच हुए वादे के तहत किया गया है.

इन कलाकृतियों में देवी भद्रकाली के कांसे का त्रिशूल, नंदी की ग्रेनाइट प्रतिमा और छह सिर वाले कार्तिकेय की बेसाल्ट पत्थर मूर्ति शामिल है. India अपनी सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने के जो प्रयास कर रहा है, उसमें यह एक बड़ा कदम है.

भारतीय मिशन ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “जुलाई 2026 में तीसरे वार्षिक ‘लीडर्स समिट’ के दौरान Prime Minister Narendra Modi और एंथनी अल्बनीज के बीच प्राचीन कलाकृतियों को लौटाने पर सहमति बनी थी. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग ने नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया से तीन बहुमूल्य भारतीय कलाकृतियां औपचारिक रूप से प्राप्त कर ली हैं और इन्हें India भेजा जा रहा है. इनमें देवी भद्रकाली का कांसे का त्रिशूल, नंदी की ग्रेनाइट प्रतिमा और छह सिर वाले कार्तिकेय की बेसाल्ट पत्थर की मूर्ति शामिल हैं.”

मिशन ने आगे कहा, “हम इस हस्तांतरण प्रक्रिया में नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया के सहयोग की सराहना करते हैं. ये बहुमूल्य कलाकृतियां जल्द ही India पहुंचेंगी और हमारी अनमोल विरासत अपने घर लौटेगी!”

इससे पहले जुलाई में, Prime Minister अल्बनीज ने घोषणा की थी कि India के लिए सांस्कृतिक महत्व रखने वाली वे वस्तुएं, जो अभी ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न संग्रहालयों में रखी गई हैं, उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा. उन्होंने चेन्नई के सरकारी संग्रहालय से ऑस्ट्रेलिया के ‘फर्स्ट नेशंस’ (मूल निवासी) के एक पूर्वज के अवशेषों को वापस भेजने की दिशा में हुई प्रगति को भी सराहा था.

Prime Minister अल्बनीज ने चेन्नई के सरकारी संग्रहालय में रखे गए ऑस्ट्रेलियाई ‘फर्स्ट नेशन्स पूर्वज’ के अवशेषों को स्वैच्छिक रूप से उनके पारंपरिक संरक्षकों को सौंपने के फैसले का स्वागत किया था.

मेलबर्न में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद Prime Minister मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अल्बनीज ने कहा, “मैं चेन्नई के सरकारी संग्रहालय में रखे गए ऑस्ट्रेलिया के ‘फर्स्ट नेशंस पूर्वज’ के अवशेषों को वापस भेजने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत करता हूं. India इन अवशेषों को स्वेच्छा से और बिना किसी शर्त के उनके पारंपरिक संरक्षकों को वापस सौंप देगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मित्रता की भावना का सम्मान करते हुए, ऑस्ट्रेलिया अपनी ओर से सांस्कृतिक महत्व की कई वस्तुएं India को लौटाएगा. ये वस्तुएं पहले ‘नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ और ‘आर्ट गैलरी ऑफ न्यू साउथ वेल्स’ के संग्रह में रखी गई थीं.”

ऑस्ट्रेलिया के ‘फर्स्ट नेशंस पूर्वज’ को वापस भेजने के Prime Minister मोदी के फैसले की तारीफ करते हुए, अल्बनीज ने कहा था कि इस पहल से आपसी घावों को भरने, न्याय और सुलह की राह आसान होगी. साथ ही, यह ऑस्ट्रेलिया और India के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों और लोगों के बीच बढ़ते संपर्कों को भी रेखांकित करता है.

–

केआर/