
लंदन, 7 अक्टूबर . इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने अपने करियर के 125वें अंतरराष्ट्रीय मैच में दो गोल दागकर एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की. उनकी शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने चेकिया को हराया और अगले साल गर्मियों में होने वाले यूईएफए नेशंस लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया. केन के दो गोल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
केन ने सिर्फ 11 साल और 193 दिनों में इंग्लैंड के लिए 125 मैच खेलने का मुकाम हासिल किया. यह शिलटन (19 साल, 224 दिन) की तुलना में 8 साल और 31 दिन कम समय है. केन ने इस मुकाबले में दो गोल किए, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के 90वें और 91वें गोल रहे. वहीं, चेकिया के खिलाड़ी व्लादिमीर कौफल ने दबाव में आकर गेंद अपने ही गोल में डाल दी. इसके चलते वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने वेम्बली स्टेडियम में एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम की. 33 साल और 70 दिन की उम्र में दो गोल करके वह इंग्लैंड के लिए वेम्बली में एक मैच में दो गोल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उनसे आगे केवल इयान राइट हैं, जिन्होंने सितंबर 1997 में 33 साल और 311 दिन की उम्र में मोल्दोवा के खिलाफ दो गोल किए थे. इसके अलावा, केन ने एक और रिकॉर्ड बनाया. वह लगातार दो मैचों में दो-दो गोल (ब्रेस) करने वाले इंग्लैंड के इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए.
वहीं, 2026 में केन के 13 गोल अब किसी भी इंग्लैंड खिलाड़ी द्वारा एक साल में किए गए दूसरे सबसे ज्यादा गोल हैं. इससे पहले, केन ने ही साल 2021 में कुल 16 गोल किए थे. चेकिया के गोलकीपर लुकास हॉर्निचेक ने ट्रेंट अलेक्जेंडर-आर्नोल्ड की फ्री-किक को तो रोक लिया, लेकिन इसके बाद हैरी केन के बनाए दबाव और क्रॉस की वजह से डिफेंडर व्लादिमीर कौफल से गलती हो गई और गेंद उनके ही गोल में चली गई. इससे इंग्लैंड को शुरुआती बढ़त मिल गई.
इसके बाद हाफ-टाइम से पहले केन ने मॉर्गन रोजर्स के क्रॉस पर शानदार गोल दागकर इंग्लैंड की बढ़त दोगुनी कर दी. दूसरे हाफ में भी वह लगातार खतरा बने रहे और उनका एक शॉट क्रॉसबार से टकराया. हालांकि, केन यहीं नहीं रुके. उन्होंने लुईस हॉल के कॉर्नर पर हेडर लगाकर अपना दूसरा और इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल किया. इस मैच में दो गोल करने के साथ वह मौजूदा नेशंस लीग सीजन में छह गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
–
एसएम/पीएम
Skip to content