
काठमांडू, 3 नवंबर . नेपाल के पूर्वी हिस्से में स्थित सोलुखुम्बु जिले में Tuesday सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.
सशस्त्र Police बल (एपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी और सोलुखुम्बु जिले में तैनात Police उपाधीक्षक (डीएसपी) सूरज पांडे ने को बताया कि फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर सुबह करीब 8:15 बजे खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर-4 स्थित फेरिचे हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए.
पांडे के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में एक विदेशी नागरिक की मौत और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि हुई है. घायल व्यक्ति की राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चल सका है. मृतक और घायल की पहचान भी फिलहाल नहीं हो पाई है.
स्थानीय मीडिया ने Police सूत्रों के हवाले से बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के लिए प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुकला ले जाया गया.
पांडे ने कहा कि दोनों हेलीकॉप्टरों में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टक्कर के बाद घटनास्थल पर आग नहीं लगी.
नेपाल Police ने एक्स पोस्ट में बताया, “सोलुखुम्बु के फेरेचे हेलीपोर्ट पर दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया.”
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने स्थानीय मीडिया आउटलेट ऑनलाइनखबर को बताया कि फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराए. उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
Police के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र की बस्ती फेरिचे में हुए इस हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है.
सोलुखुम्बु जिले का एवरेस्ट क्षेत्र दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का प्रमुख केंद्र है. यहां विदेशी पर्वतारोहियों और पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है. दुर्गम पहाड़ी इलाकों में यात्रियों को लाने-ले जाने के साथ-साथ आपातकालीन बचाव अभियानों के लिए भी हेलीकॉप्टरों का नियमित इस्तेमाल किया जाता है.
–
केआर/
Skip to content