
Patna, 29 अगस्त . बिहार Government में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने नेपाल त्रासदी, मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा और महिला आरक्षण परिसीमन पर प्रतिक्रिया दी.
से बातचीत करते हुए नेपाल त्रासदी को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, “बाढ़ की विभीषिका से नेपाल त्रस्त हो गया है, जान-माल की बहुत क्षति हुई है. शायद इतनी बड़ी क्षति कभी नहीं हुई होगी. Prime Minister मोदी की ओर से नेपाल के पीएम से बातचीत की गई है. India की ओर से हर तरह से सहयोग के लिए आश्वासन दिया गया है. नेपाल हमारा मित्र देश है और हमारा उससे बेटी-रोटी का संबंध है. पहले से ही India हमेशा नेपाल को सहयोग करता रहा है. कई खेप राहत-सामग्री चली गई है.
न्यूयॉर्क में संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, “आरएसएस प्रमुख का अमेरिका में होने वाला कार्यक्रम स्वागत योग्य है.
बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास मांस की बिक्री पर रोक लगाने की वीएचपी की मांग पर रामकृपाल यादव ने कहा, “देखिए, वहां की Government ने सद्भाव और सांप्रदायिक भाईचारे का माहौल बनाया है. ममता दीदी के शासनकाल में बंगाल में जो अराजकता थी, उसे अब खत्म कर दिया गया है और Chief Minister ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम कर रही हैं. इसलिए, दुर्गा पूजा पूरे देश के लिए, खासकर सनातनियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अगर Government ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए कानून के तहत किसी चीज़ पर रोक लगाई है, तो यह स्वागत योग्य है.”
महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा, “परिसीमन और महिलाओं का आरक्षण Government की प्रतिबद्धताएं हैं. Prime Minister ने देश की जनता से वादा किया है और उन्हें जनादेश भी मिला है. Government अपने वादे के मुताबिक इन दोनों को लागू करना चाहती है. इसलिए, वह इन दो मुद्दों पर खुली बहस के लिए एक विशेष सत्र बुलाना और दोनों कानूनों को लागू करना चाहती है.”
–
एसडी/डीएससी
Skip to content