
Patna, 28 अगस्त . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने नेपाल के साथ India के संबंधों पर कहा कि ये केवल कूटनीतिक नहीं बल्कि सभ्यतागत और सांस्कृतिक भी हैं और संकट की घड़ी में India उसके साथ मजबूती से खड़ा है.
नेपाल में आई बाढ़ पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया. उन्होंने कहा कि India के लोग, India Government और Prime Minister मोदी नेपाल के हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं. केंद्र Government बचाव और जनजीवन सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय, Prime Minister मोदी और गृह मंत्री अमित शाह स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं.
उन्होंने बताया कि आपदा की सूचना मिलते ही केंद्र Government ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों के साथ आपदा प्रतिक्रिया, राहत और बुनियादी ढांचे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि नेपाल से आने वाले संभावित प्रभाव को कम करना Government की प्राथमिकता है.
उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों का जिक्र करते हुए 2015 के भूकंप को याद किया. गुरु प्रकाश ने कहा कि उस समय भी India सबसे पहले नेपाल पहुंचने वाले देशों में शामिल था और 24 घंटे के भीतर राहत पहुंचाने की कोशिश की गई थी. उन्होंने नेपाल के Prime Minister की यात्रा को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय स्तर पर बातचीत से रिश्ते और मजबूत होंगे. उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को परिवार जैसा बताते हुए कहा कि दोनों देश सुख-दुख और मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं.
जेन जी को लेकर भाजपा के उपाध्यक्ष राम माधव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरु प्रकाश ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में युवा संगठन सक्रिय हैं. उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा छात्र संगठन बताते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी Political पार्टी है, जबकि भारतीय जनता युवा मोर्चा उसका प्रमुख युवा-आधारित संगठन है. उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतांत्रिक और सामाजिक गतिविधियों में लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गुरु प्रकाश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और उनकी टीम मुद्दों पर पर्याप्त तैयारी नहीं करते. एआई, संस्थानों और विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न विषयों पर राहुल गांधी की ओर से ऐसे दावे किए जाते हैं, जिन्हें भाजपा गलत और गुमराह करने वाला मानती है. रोजगार और स्टार्टअप के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र में नौकरियों की संख्या बढ़ी है और 2016 के मुकाबले आज पंजीकृत स्टार्टअप की संख्या भी कई गुना अधिक हो चुकी है.
बिहार Government द्वारा शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगें स्वीकार किए जाने पर गुरु प्रकाश ने Government के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में Government को सभी पक्षों की बात सुननी चाहिए. उनके अनुसार, रिक्त पदों की संख्या पहले करीब 20 हजार थी, जो अब बढ़कर 32 हजार हो गई है और Government लगातार इस मुद्दे पर बातचीत कर रही है.
–
पीएम
Skip to content