नेपाल में भारत का राहत अभियान जारी, चिलिमे टनल से पानी-कीचड़ निकालने में तकनीकी टीम कर रही मदद

New Delhi, 9 सितंबर . नेपाल में 26 अगस्‍त को आई व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद से India लगातार राहत और बचाव अभ‍ियान में सहयोग कर रह है. Wednesday को भारतीय बचाव दल चिलिमे स्थित सुरंग में लोगों के बचाव अभ‍ियान में तत्‍परता से मदद कर रहा है.

व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, सुरंग बचाव अभियान के तहत India की संयुक्त तकनीकी टीम ने Wednesday को भी चिलिमे स्थित सुरंग में पानी निकालने और कीचड़ हटाने का काम जारी रखा. हालांकि, सुरंग की ढलान और अंदर पहुंचने में आने वाली मुश्किलें अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. इसके बावजूद टीम नए और प्रभावी तरीकों का इस्तेमाल करके काम आगे बढ़ा रही है.

मंत्रालय ने बताया क‍ि सुरंग को साफ करने के लिए भारी मशीनरी अंदर ले जाने के ल‍िए जो अस्थायी रास्ता बनाया जा रहा है, उसका निर्माण भी लगातार जारी है. उम्मीद है कि यह रास्ता अगले 2 से 3 दिनों में तैयार हो जाएगा. काठमांडू में काम कर रही भारतीय फोरेंसिक टीम भी लगातार महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है. फिलहाल टीम 1,400 से अधिक डीएनए नमूनों की जांच कर रही है. अब तक 378 डीएनए प्रोफाइल तैयार किए जा चुके हैं.

व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, India ने अब तक सात विमानों से 95 टन राहत सामग्री भेजी है और नेपाल के राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीमें तैनात की हैं.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने नेपाल के लोगों और Government के साथ एकजुटता और सहानुभूति जताई है और हम इस आपदा में उनकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. एक करीबी दोस्त और पड़ोसी होने के नाते India ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है और नेपाल के राहत, बचाव और पुनर्निर्माण के प्रयासों में मदद करना जारी रखेगा. हमने सात विमानों से 95 टन राहत सामग्री भेजी है और कुछ और सामग्री जल्द ही वहां भेजी जाएगी. हमारी फोरेंसिक टीम और टनल रेस्क्यू टीम, दोनों ही टीमें मौके पर काम कर रही हैं. वे बचाव और राहत कार्यों में मदद कर रही हैं.

एवाई/पीएम