
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर . नेपाल बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने रविवार सुबह एक और जबरदस्त बाढ़ की चेतावनी जारी की है. नेपाल का राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण ने बूढ़ी गंडक नदी में जबरदस्त बाढ़ आने की आशंका जताई है.
विभाग ने लोगों से नदी से दूर रहने और ऊंची जगहों पर जाने की अपील की है. विभाग ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर साझा की.
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने पोस्ट में लिखा, “बूढ़ी गंडकी नदी में चुमानुवमी रूरल म्युनिसिपैलिटी-6 की तरफ से जबरदस्त बाढ़ आ रही है. इसलिए, जब तक बाढ़ गुजर न जाए, त्रिशूली दोभान तक नदी के पास न जाएं. ऊंची जगहों पर रहें.”
अथॉरिटी के अनुसार, तेज बहाव के कारण नदी का जलस्तर में खतरनाक रूप से वृद्धि हो सकती है. नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वालों के लिए यह बहुत ही खतरनाक हो सकता है. अथॉरिटी ने लोगों से समय रहते जल्दी से जल्दी सुरक्षित और ऊंचाई वाले स्थानों में जाने की अपील की है. हालांकि विभाग की ओर से बाढ़ का कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है.
नेपाल पहले ही 26 अगस्त को एक विनाशकारी अचानक बाढ़ की भयानक त्रासदी देख चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी. यह बाढ़ तब आई जब भोटेकोसी नदी की सहायक नदी ‘ल्हेन्डे’ का प्रवाह एक हिमस्खलन के कारण रुक गया. इसके बाद सबसे पहले नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी क्षेत्र में स्थित तिमुरे गांव प्रभावित हुआ.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके में बारिश नहीं हुई थी, इसलिए लोगों को इस आपदा के आने का कोई अंदाजा नहीं था. बाढ़ आने के समय लोग अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों में लगे हुए थे.
26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से भौतिक संपत्तियों को करीब 1.66 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ. विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कुल नुकसान का 83 प्रतिशत हिस्सा बुनियादी ढांचे से जुड़ा है.
भौतिक नुकसान को लेकर विश्व बैंक का अनुमान नेपाल Government की प्रारंभिक ‘रैपिड डैमेज एंड नीड्स असेसमेंट’ (आरडीएनए) रिपोर्ट के आंकड़ों से काफी मिलता-जुलता है. Government ने अपने शुरुआती आकलन में नुकसान करीब 1.81 अरब अमेरिकी डॉलर बताया था.
–
एवाई/एएस
Skip to content