
Mumbai , 29 अगस्त . Maharashtra Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे प्रदेश के लोगों का एक समूह सुरक्षित India लौट आया है और अब अपने राज्य वापस आ रहा है.
नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुश्किल हालात में फंसे Maharashtra के नागरिकों को अधिकारियों की कोशिशों के बाद वहां से निकाला गया. सुरक्षित India पहुंचने के बाद, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से बात की और तुरंत मदद और सहयोग के लिए राज्य Government का आभार जताया.
सीएमओ के अनुसार, नागरिकों ने Maharashtra Government और Chief Minister कार्यालय को उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तेजी से कार्रवाई, तालमेल और लगातार कोशिशों के लिए धन्यवाद दिया. वर्चुअल बातचीत के दौरान, उन्होंने नेपाल में फंसे रहने के बाद India वापस आने पर राहत भी जाहिर की.
सुरक्षित वापसी के बाद फंसे हुए नागरिकों से बात करते हुए Chief Minister फडणवीस ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की कोशिशों से ही उन्हें समय पर वहां से निकाला जा सका और वे वापस आ पाए. उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने यह सुनिश्चित किया कि प्रभावित नागरिकों तक तुरंत मदद पहुंचे और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं.
Maharashtra सीएमओ देर रात एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि नागरिक सुरक्षित India लौट आए हैं और Maharashtra की ओर बढ़ रहे हैं. कार्यालय ने बचाव अभियान में शामिल राज्य Government और अधिकारियों के बीच तालमेल पर भी जोर दिया.
इससे पहले, 28 अगस्त को सीएमओ ने बताया था कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की कोशिशों से नेपाल में बाढ़ के बीच फंसे Maharashtra के पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
इनमें से 106 पर्यटक नेपाल से बिहार पहुंच चुके हैं, जहां बिहार के Chief Minister कार्यालय ने उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया है. Maharashtra और बिहार के Chief Minister कार्यालय लगातार उनके संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. ये पर्यटक Saturday को ट्रेन से Patna से नागपुर जाएंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यालय भी उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए जरूरी मदद दे रहा है.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content