नेपाल भारत का करीबी मित्र, अब तक सात विमानों से 95 टन राहत सामग्री पहुंचाई: विदेश मंत्रालय

New Delhi, 8 सितंबर . नेपाल को बाढ़ से निपटने में मदद करते हुए India ने सात विमानों के जरिए 95 टन राहत सामग्री पहुंचाई है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Tuesday को ये भी बताया कि प्राकृतिक आपदा में India के 275 नागरिक लापता हैं. लापता लोगों की ये संख्या नेपाल और चीनी तरफ को मिलाकर है.

साप्ताहिक प्रेस वार्ता में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया, “हमने नेपाल के लोगों और Government के प्रति एकजुटता और सहानुभूति जताई है. हम इस आपदा में उनकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के तौर पर, India ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया. हम नेपाल के राहत, बचाव और पुनर्निर्माण के प्रयासों में मदद जारी रखेंगे. अब तक हमने सात विमानों से 95 टन राहत सामग्री भेजी है, और कुछ और सामग्री जल्द ही वहां भेजी जाएगी.”

इसके साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट और टनल रेस्क्यू टीम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीम वहां तैनात है. फोरेंसिक टीम काठमांडू की दो प्रयोगशालाओं में काम कर रही है. ये लोग 1200 सैंपल्स पर काम कर रहे हैं. हम नेपाल की जरूरत के हिसाब से उनकी मदद जारी रखेंगे.”

जायसवाल के अनुसार, 275 भारतीयों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. ये लोग लापता हैं. 275 में वो 49 भी शामिल हैं जो चीनी क्षेत्र से गायब हुए. वहीं 169 भारतीयों को रेस्क्यू किया जा चुका है.

26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक 1358 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है. नेपाल Police की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 4000 से ज्यादा लोग गायब हैं, जिसमें विदेशियों की संख्या 598 है. इस मुश्किल घड़ी में India ने नेपाल की हरसंभव मदद की है. राहत सामग्री के तौर पर India ने तिरपाल, कंबल, स्लीपिंग बैग, हाइजीन किट, सोलर लैंप, खाद्य सामग्री, दवाइयां और शल्य चिकित्सा सामग्री भेजी है.

केआर/