नेपाल बाढ़ त्रासदी के बाद बिहार सरकार अलर्ट, तेजस्वी यादव ने गंडक नदी पर असर की जताई चिंता

Patna, 27 अगस्त . नेपाल और तिब्बत सीमा पर अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही के बाद बिहार में भी अलर्ट बढ़ गया है. इस आपदा को लेकर Political दलों के नेताओं ने दुख जताते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. हमने Wednesday को वीडियो देखे, जिनमें बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा था और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे थे. हमें लगता है कि बिहार Government को स्थिति पर और बारीकी से नजर रखने की जरूरत है. सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. इस बात की भी चिंता है कि बिहार में गंडक नदी पर इसका असर पड़ सकता है.”

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ऐसी प्राकृतिक आपदा को रोकना किसी के हाथ में नहीं है. उन्होंने कहा, “क्या ऐसी आपदा को रोकने का कोई तरीका है? यह आपदा तिब्बत में आई है, इसलिए कोई इसे रोक नहीं सकता. Government इसे लेकर चिंतित है और स्थिति पर नजर रख रही है.”

उन्होंने यह भी बताया कि Government बांधों और जलमार्गों की लगातार निगरानी कर रही है. उमेश कुशवाहा ने कहा, “हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं. हर 24 घंटे में हम बांधों, जिनमें पुराने बांध भी शामिल हैं, और जलमार्गों की निगरानी कर रहे हैं. इसलिए, आम लोगों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. जब पानी का स्तर बढ़ेगा तो हमें पता चल जाएगा.”

बिहार Government में मंत्री रत्नेश सदा ने भी इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “Chief Minister भी चिंतित हैं. जहां भी आपदा आती है, हमें मानवता के हित में सहानुभूति के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए. नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही और जान-माल के नुकसान से मुझे दुख है.”

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने इसे चिंताजनक घटना बताते हुए कहा कि केंद्र Government नेपाल के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा, “यह घटना बहुत चिंताजनक है. यह एक प्राकृतिक आपदा है. हमारे Prime Minister ने नेपाल के Prime Minister से विस्तार से बात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि India Government वहां के लोगों के साथ खड़ी रहेगी.”

इधर, दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि सभी की नजरें नेपाल पर हैं और India Government हर संभव मदद के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, “सभी की नजरें नेपाल पर हैं और India Government भी हर संभव कोशिश कर रही है और चिंता जता रही है. India की जानी-मानी हस्तियां, जैसे ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु और अन्य लोग भी अपना समर्थन दे रहे हैं और मदद पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि नेपाल और India की Governmentें मिलकर इस आपदा और संकट से सही ढंग से निपटेंगी.”

पीआईएम/डीकेपी