
काठमांडू, 27 अगस्त . नेपाल में Wednesday आई अचानक बाढ़ के बाद 170 ज्यादा लोगों की मौत हो गई और विदेशी नागरिकों समेत सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं. Thursday को दुनिया के कई नेताओं ने दुख जताया और मदद व सहयोग का भरोसा दिलाया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आपदा के बाद 391 विदेशी और 93 नेपाली पर्यटकों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है.
ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज ने विनाशकारी बाढ़ पीड़ित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का पता लगाने की कोशिश जारी है.
लापता लोगों में करीब 34 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भी शामिल हैं.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अल्बनीज ने कहा, “आपदाग्रस्त इलाके में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से मैं अपील करता हूं कि वो स्थानीय तौर पर जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करें. हमें इलाके में कई ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के होने की जानकारी है और वहां मौजूद दल उनकी सुरक्षा और संबंधित मदद के लिए तत्पर है. हम स्थानीय अधिकारियों और टूर ऑपरेटरों के संपर्क में हैं. हम कांसुलर सहायता देने के लिए तैयार हैं. जिन ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आपातकालीन कांसुलर सहायता की जरूरत है, वे डीएफएटी के कांसुलर इमरजेंसी सेंटर से 1300 555 135 या +61 2 6261 3305 (विदेश से कॉल करने पर) नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.”
कनाडा के भी 24 नागरिकों के लापता होने की भी खबर है. इसे लेकर कनाडाई Prime Minister मार्क कार्नी ने भरोसा दिलाया कि उनकी Government स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और प्रभावित इलाके में मौजूद कनाडाई नागरिकों से ‘रजिस्ट्रेशन ऑफ कैनेडियन्स अब्रॉड’ (आरओसीए) सिस्टम में रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया.
कार्नी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ विनाशकारी है. कनाडाई जनता उन सभी लोगों की स्थिति को लेकर चिंतित है जो अभी मुश्किल में हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया है और जो अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं. हमारी Government स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और इलाके में मौजूद कनाडाई नागरिकों से जल्द से जल्द आरओसीए सिस्टम में रजिस्ट्रेशन कराने को कह रही है. बचाव कार्य जारी रहने के साथ ही, कनाडा मदद देने के लिए तैयार है.”
स्थिति को “दिल तोड़ने वाला” बताते हुए न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि उनकी Government अपने पीड़ित नागरिकों से जुड़ी जानकारी के लिए नेपाल के संबंधित विभाग के संपर्क में है.
खबरों के मुताबिक, विनाशकारी बाढ़ के बाद न्यूजीलैंड के पांच लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है.
लक्सन ने एक्स पोस्ट में इमरजेंसी नंबर जारी करते हुए कहा, “नेपाल और चीन में अचानक आई बाढ़ के बाद जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे दिल दहला देने वाली हैं. पीड़ित लोगों और समुदायों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. न्यूजीलैंड Government नेपाल के संपर्क में है ताकि न्यूजीलैंड के उन नागरिकों के बारे में पता लगाया जा सके जो शायद इसका शिकार हुए हैं. आपदाग्रस्त इलाकों में मौजूद न्यूजीलैंड के नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे जब भी संभव हो, अपने परिवार और दोस्तों को अपनी सुरक्षा के बारे में सूचित करें. यदि उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता हो, तो वे 24/7 चलने वाली कांसुलर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +64 99 20 20 20 पर कॉल कर सकते हैं,”
वहीं, 19 मलेशियाई नागरिक भी लापता बताए जा रहे हैं.
गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, मलेशिया के Prime Minister अनवर इब्राहिम ने कहा कि काठमांडू स्थित मलेशियाई दूतावास प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैंने निर्देश दिया है कि हमारे मिशन को आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं. Government तब तक पूरी तरह से सक्रिय रहेगी जब तक कि पीड़ित मलेशियाई नागरिकों का पता नहीं चल जाता और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता नहीं मिल जाती.”
–
केआर/
Skip to content