
काठमांडू, 29 अगस्त . नेपाल के President रामचंद्र पौडेल ने आपदा काल में India की मदद और पहुंचाई जा रही राहत सामग्री लिए दिल से धन्यवाद किया है.
पौडेल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. आभार जताते हुए लिखा, नेपाल की Government और जनता की ओर से मैं India की President द्रौपदी मुर्मु का आभार व्यक्त करता हूं. India Government की ओर से दिखाई गई चिंता, सहयोग और एकजुटता के लिए नेपाल Government और जनता की ओर से दिल से धन्यवाद.
दूसरे पोस्ट में उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के प्रति भी संवेदना जाहिर की. उन्होंने लिखा, “हम 26 अगस्त, 2026 की आपदा में भारतीय नागरिकों की मौत पर India Government और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हैं.”
नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (Saturday सुबह 10 बजे तक का अपडेट) के मुताबिक 626 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2500 के करीब लापता हैं. बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. रसुवा, चितवन, धाडिंग, तनहुं, गोरखा, नुवाकोट और नवलपरासी ईस्ट (पूर्वी नवलपरासी) जैसी जगहों पर शव बरामद किए गए हैं.
मौसम वैज्ञानिक, पहाड़ और ग्लेशियर विशेषज्ञ अचानक आई बाढ़ के कारणों की जांच कर रहे हैं. नेपाल सेना समेत कई स्वयंसेवक बाढ़ पीड़ितों को बचाने और घायलों की तलाश करने के काम में लगे हैं. ज्यादातर बचाव उड़ानें रसुवा, तिमुरे, त्रिशूली और धुंचे इलाकों पर केंद्रित हैं.
आपदा काल में India अपने पड़ोसी देश की हरसंभव मदद कर रहा है.
बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए अब तक 57.5 टन आपातकालीन राहत सामग्री भेजी जा चुकी है. Friday रात 10 टन राहत सामग्री की एक और खेप काठमांडू पहुंची. राहत सामग्री के साथ 11 सदस्यीय चिकित्सकों और पैरामेडिक्स टीम भी नेपाल भेजी गई है. सुरंग में जारी बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए एक विशेष बचाव दल भी पहुंचा है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि भारतीय टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं. उन्होंने 21 भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए नेपाल सेना का आभार भी जताया.
–
केआर/
Skip to content